Thursday, November 12, 2015

रूस और भारत की सेना ने एक साथ मनाई दिवाली




श्रीगंगानगर। महाजन फील्ड फाइरिंग रेंज मेँ रूस और भारतीय सेना की टुकड़ियों ने मिल के दिवाली मनाई। जो पूरा दिन बड़े बड़े घटक बमों के साथ रहते हों। उनसे खेलते हैं। उनको चलाते हैं, वे बहादुर अधिकारी और जवान दिवाली वाले पटाखे बजा रहे थे। जिनके सामने दूर तक मार करने वाली मिजाइल चलती हैं। चलाते हैं, वे बच्चों की तरह अनार और फुलझड़ी चला रहे थे। दोनों देशों की सेना इस क्षेत्र मेँ युद्धाभ्यास कर रहीं हैं। युद्धाभ्यास के दौरान आई दिवाली को दोनों देशों की सेना ने बड़े ही उल्लास, उमंग और खुशी से मनाया। रूसी सेना के लिए यह नया अनुभव था। उन्होने दिवाली के बारे मेँ सुना तो जरूर था, लेकिन उससे रूबरू होने का अवसर पहला था। इस मौक  पर पटाखे तो छोड़े ही गए साथ साथ गीत संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ले कर्नल मनीष ओझा ने दी। ज्ञात रहे कि ये सैनिक टुकड़ियाँ महाजन फील्ड फाइरिंग रेंज मेँ इन्दिरा-15 युद्धाभ्यास कर रहीं हैं। 

No comments: