Tuesday, July 12, 2011
कांग्रेस का ताना बाना
Tuesday, July 5, 2011
उंझा मंडी का दौरा किया कुनर ने
अहमदाबाद—राजस्थान के कृषि विपणन मंत्री श्री गुरमीत सिंह कुनर ने आज यहाँ से 150 किलोमीटर दूर जीरा और ईसबगोल के लिए विख्यात उंझा मंडी का दौरा किया। उनके साथ गुजरात मार्केटिंग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल था। श्री कुनर ने मंडी की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। मंडी के चेयरमेन, अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। उन्होने यहाँ के व्यापारियों,किसानों,जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात की। इसके बाद श्री श्री कुनर आलू की जानी मानी मंडी डीसा पहुंचे। यहां भी श्री कुनर ने मंडी का अवलोकन कर यहां विपणन संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। आलू का प्रोसेसिंग प्लांट देखा। श्री कुनर ने दोनों मंडियों मे बोली की प्रक्रिया भी देखी।श्री कुनर ने अहमदाबाद में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर कृषि उत्पादों के आधुनिक भंडारण तरीकों की जानकारी ली। श्री कुनर अपने अधिकारियों के साथ कल रात अहमदाबाद पहुंचे थे।
बुधवार को श्री कुनर का नासिक की मंडी का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। नासिक देश भर प्याज की मंडी के रूप में अपनी पहचान रखता है।
श्री कुनर ने बताया कि राजस्थान मे जितना भी जीरा होता है उसका सत्तर से अस्सी प्रतिशत उंझा मंडी में बिक्री हेतु लाया जाता है। श्री कुनर के अनुसार उनके दौरे का मकसद वह जानकारी लेना है जिसके कारण राजस्थान के किसान इतनी दूर अपनी फसल लेकर आते हैं। ताकि उनको वैसी ही सुविधाएं राजस्थान की मंडियों में उपलब्ध करवाई जा सके। श्री कुनर ने बताया कि किसानों को मंडियों मे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जो देश की अन्य मंडियों में है। जिससे किसानों को अपने घर से दूर ना जाना पड़े और फसल का बढ़िया दाम घर के आस पास स्थित मंडी में मिल सके।
Saturday, July 2, 2011
इन्टरनेट तो चालू है
Thursday, June 30, 2011
Saturday, June 25, 2011
मेरी कसम एक रोटी तो और लो
श्रीगंगानगर—पति भोजन कर रहा है। पत्नी उसके पास बैठी हाथ से पंखा कर रही है। जो चाहिए खुद परोसती है मनुहार के साथ। “एक रोटी तो और लेनी पड़ेगी। आपको मेरी कसम।“ पति प्यार भरी इस कसम को कैसे व्यर्थ जाने देता। रोटी खाई। तारीफ की। काम पर चला गया। यह बात आज की नहीं। उस जमाने की है जब बिजली के पंखे तो क्या बिजली ही नहीं हुआ करती थी। संयुक्त परिवार का जमाना था। रसोई बनाता चाहे कोई किन्तु खिलाने का काम माँ का और शादी के बाद पत्नी का था। पति रोटी आज भी खा रहा है। मगर पत्नी घर के किसी दूसरे काम में व्यस्त है। रोटी,पानी,सब्जी,सलाद जो कुछ भी था ,लाकर रखा और काम में लग गई। पति ने कुछ मांगा। पत्नी ने वहीं से जवाब दिया... बस करो। और मत खाओ। खराब करेगी। “तुमको मेरी कसम। आधी रोटी तो देनी ही पड़ेगी। पति ने कहा।“ “ नहीं मानते तो मत मानो। कुछ हो गया तो मुझे मत कहना। यह कहती हुई वह आधी रोटी थाली में डालकर फिर काम में लग गई।“ पति कब पेट में रोटी डालकर चला गया उसे पता ही नहीं लगा । तब और आज में यही फर्क है। रिश्ता नहीं बदला बस उसमें से मिठास गायब हो गई। जो रिश्ता थोड़ी सी केयर से मीठा होकर और मजबूत हो जाता था अब वह औपचारिक होकर रह गया। यह किसी किताब में नहीं पढ़ा। सब देखा और सुना है। रिश्तों में खिंचाव की यह एक मात्र नहीं तो बड़ी वजह तो है ही। एक दंपती सुबह की चाय एक साथ पीते हैं। दूसरा अलग अलग। एक पत्नी अपने पति को पास बैठकर नाश्ता करवाती है। दूसरी रख कर चली जाती है। कोई भी बता सकता है कि पहले वाले दंपती के यहाँ ना केवल माहौल खुशनुमा होगा बल्कि उनके रिश्तों में मिठास और महक होगी जो घर को घर बनाए रखने में महत्वपूर्ण पार्ट निभाती है। क्योंकि सब जानते हैं कि घर ईंट,सीमेंट,मार्बल,बढ़िया फर्नीचर से नहीं आपसी प्यार से बनते हैं। आधुनिक सोच और दिखावे की ज़िंदगी ने यह सब पीछे कर दिया है। यही कारण है कि घरों में जितना बिखराव वर्तमान में है उतना उस समय नहीं था जब सब लोग एक साथ रहते थे। घर छोटे थे। ना तो इतनी कमाई थी ना सुविधा। हाँ तब दिल बड़े हुआ करते थे। आज घर बड़े होने लगे हैं। बड़े घरों में सुविधा तो बढ़ती जा रही है मगर एक दूसरे के प्रति प्यार कम हो रहा है। बस, निभाना है। यह सोच घर कर गई है। पहले सात जन्म का बंधन मानते थे। अब एक जन्म काटना लगता है।
कुंवर बेचैन कहते हैं—रहते हमारे पास तो ये टूटते जरूर, अच्छा किया जो आपने सपने चुरा लिए। एक एसएमएस...अच्छा दोस्त और सच्चा प्यार सौ बार भी मनाना पड़े तो मनाना चाहिए। क्योंकि कीमती मोतियों की माला भी तो टूटने पर बार बार पिरोते हैं।
Sunday, June 12, 2011
"कलेक्टर" से बात नहीं बनी
Monday, June 6, 2011
जूता फिर दिखाया गया
Sunday, June 5, 2011
सरकार कुछ भी कर सकती है
श्रीगंगानगर—सरकार कुछ भी कर सकती है। जो करना चाहिए वह करे ना करे लेकिन वह जरूर कर देगी जिसकी कल्पना करना मुश्किल होता है। बाबा रामदेव की अगवानी के लिए केंद्र के चार वरिष्ठ मंत्री दंडवत करते हुए हवाई अड्डे पहुंचे। यह पहली बार हुआ। बाबा ने तो क्या सोचना था, किसी राजनीतिज्ञ के ख्याल में भी ऐसा नहीं आ सकता कि चार बड़े मंत्री किसी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर आ सकते हैं। चलो इसे बाबा के चरणों में सरकार का बड़ापन मान लेते हैं। विनम्रता कह सकते हैं। शराफत का दर्जा दे दो तो भी कोई हर्ज नहीं। किन्तु कुछ घंटे के बाद ऐसा क्या हुआ कि सरकार का बड़ापन बोना हो गया। विनम्रता बर्बरता में बदल गई। शराफत के पीछे घटियापन नजर आने लगा। जिस सरकार के मंत्री दिन में किसी सज्जन पुरुष का सा व्यवहार कर रहे थे, रात को उनकी प्रवृति राक्षसी हो गई। रामलीला मैदान में रावण लीला होने लगी। सात्विक स्थान पर तामसिक मनोस्थिति के सरकारी लोग उधम मचाने लगे। सब कुछ तहस नहस कर दिया गया। जिस सरकार को जनता ने अपनी सुरक्षा के लिए चुना, उसी के हाथों उनको पिटना पड़ा। जिस बाबा के चरणों मे सरकार लौटनी खा रही थी उनको नारी के वस्त्र पहन कर भागना पड़ा। इससे अधिक किसी की ज़लालत और क्या हो सकती है। लोकतन्त्र में सरकार का इस प्रकार का बरताव अगर होता है तो फिर तानाशाही में तो पता नहीं क्या कुछ हो जाए। असल में बाबा योग सीखे और फिर सिखाते रहे। राजनीति के गुणा,भाग का योग उनको करना नहीं आया। राजनीति का आसान उनको आता नहीं था। यहीं सब गड़बड़ हो गया। उनको चार मंत्री आए तभी समझ जाना चाहिए था कि सब कुछ ठीक नहीं है। यह सब प्रकृति के विपरीत था। प्रकृति के विपरीत आंखों को,मन को सुकून देने वाला भी हो तो समझो कि कहीं न कहीं कुछ ना कुछ ठीक नहीं है। यह संभल जाने का संकेत होता है। बाबा नहीं समझे। गलत फहमी में रहे। वे ये भूल गए कि
जो लोग इस राष्ट्र को अपनी ही संपति समझते हैं वे अपने काले धन को राष्ट्रीय संपति घोषित करने की मांग क्यों मानेंगे? यह तो डबल घाटा हुआ। अरे भाई, इनके यहाँ तो केवल इंकमिंग ही है, आउट गोइंग वाला सिस्टम तो इनके जीवन में है ही नहीं । ये केवल और केवल लेना जानते हैं देना नहीं। जब इनसे जनता मांग करती है तो इनको ऐसे लगता है जैसे कोई इनकी संपति में से हिस्सा मांग रहा हो। फिर वही होता है जो रामलीला मैदान में हुआ। मजबूर कहते हैं—पूरी मैं दिल की छह करूँ या दुनिया की परवाह करूँ, तू बता मैं क्या करूँ। हक के लिए लड़ मरूँ या बैठा आह! भरा करूँ, तू बता मैं क्या करूँ।
पहले लाड़ किया फिर मारे जूते
बाबा रामदेव योग के तो मास्टर हैं किन्तु वे राजनीति का जोड़,भाग,गुणा करना उनको नहीं आया। इसलिए मार खा गए। उनके फाइव स्टार अनशन से कई लाख लोगों के दिलों पर सांप लौट रहा था। अब उनको काफी सुकून मिला है। राजघाट पर जाकर गांधी जी को नमन करते हैं उसके बाद सादगी की बजाए फाइव स्टार आंदोलन शुरू किया। जबकि गांधी जी इस प्रकार के दिखावे से परहेज करते थे।
Saturday, June 4, 2011
योग सिखाओ,राजनीति सीखो
Friday, May 27, 2011
गंगानगर को भूल गए क्या
Monday, May 23, 2011
कौन सुनेगा,दीन ,हीन जनता की आह!
श्रीगंगानगर—कम शब्दों में सीधे सीधे यह बात कि इस पुलिस के हाथ में कुछ भी नहीं है। हां इनके सिर पर उन नेताओं के हाथ जरूर है जिनको जनता ने इसलिए अपना प्रतिनिधि चुना ताकि वो चैन से रहे सकें। आज जनता हैरान,परेशान है। डर डर कर जी रही है। जबकि पुलिस चैन से नहीं तो बेफिक्र जरूर है। अपराधी जब जहां उनकी जैसी इच्छा होती है वैसी वारदात कर शहर में “गुम” हो जाते हैं। पुलिस........पुलिस है किन्तु जनता के लिए नहीं है। वह थाने में है। गश्त में है। पुलिस लाइन में है। एसपी, अपर एसपी, डीवाईएसपी के दफ्तरों में है। जहां इसकी जरूरत है बस वहां नहीं है। वैसे यह कहीं हो या ना हो मगर ये सच है कि यह पुलिस उसी प्रकार किसी के बस में नहीं है जैसे अपराधी पुलिस के बस में नहीं है। जब कोई किसी के बस में नहीं होता तो कुछ भी हो सकता है। यही तो हो रहा है रोज। इस प्रकार के राज में तो भैंस उसी की होती है जिसके हाथ में लाठी हो। लाठी किसके पास है? पुलिस के पास। अपराधियों के पास। दबंगों के पास। जाने माने लोगों के पास। पटवारी से लेकर कलेक्टर तक अप्रोच रखने वालों के पास। पंच से लेकर ज़िला प्रमुख और पार्षद से लेकर सी एम तक से पहचान रखने वालों के पास। हर ऐसे इंसान के पास जो किसी की परवाह नहीं करता। इतने लोग लाठी वाले हैं। भैंस बेचारी करे क्या? ज़िले में क्या क्या हो रहा है उसका जिक्र न भी करें तो चलेगा। क्योंकि नगर में ही इतना कुछ हो रहा है। जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। लगभग आए दिन सड़कों पर महिलाओं के आभूषण लूटे जा रहें हैं। । लड़कियों के पीछे लड़के यूं लगे होते हैं जैसे हिरणी के पीछे सिंह। बचाव! बचाव तो किसी भी हालत में नहीं। जिस ब्लॉक एरिये को सबसे सुरक्षित माना जाता है वही आज दबंगों की सैरगाह बन चुका है। पुलिस! पुलिस के बारे में तो कह ही चुके हैं कि वह बस में नहीं है। उसकी जनता के प्रति कोई जवाबदेही है ही नहीं। जनप्रतिनिधि होने के नाते थोड़ी बहुत जवाब देही जिन पर होती है वो सब चुप्प हैं। हो भी क्यों ना। ये सब उन्ही के तो लाडले हैं। भला अपने लाडले को भी कोई कुछ कहता है! आज ये सब किसी और के लाडले हैं। राज बदलेगा तो किसी और के हो जाएंगे। जनता का काम वोट देना। नेता चुनना और उनके द्वारा रखे गए अधिकारियों की अनदेखी सहन करना ही है। कैसी विडम्बना है भारत पाक सीमा से लगे इस जिला मुख्यालय की। अधिकारियों के कितने ही पद खाली हैं। काम फिर भी चल रहा है। पुलिस में सब हैं फिर भी वह कुछ नहीं कर पा रही। पता नहीं नेताओं को फीड बैक नहीं मिलता या उनका काम करने से मन ऊब गया। उनको बेबस,लाचार,दीन हीन जनता की आह! ओह! सुनाई नहीं दे रही ।
Friday, May 20, 2011
....आजा के अधूरा है अपना मिलन।!
श्रीगंगानगर—“कई जन्मों से,कई सदियों से तेरे प्यार को तरसे मेरा मन.....आ जा ,आजा के अधूरा है अपना मिलन..।“मधुर गीत की अपने प्रेमी को पुकारती ये पंक्तियाँ, कानों से होते हुए दिल तक पहुंच कर तन मन की तड़फ बढ़ा देती है। आज ये पंक्तियाँ वियोगिनी,एकाकिनी,विरहन वसुंधरा के मुख से फूट रहीं हैं। वह कह रही है , कई वर्षों से अधूरा है अपना मिलन। वसुधा,सुरभि,धरा का डायरेक्ट मिलन न तो आसमान से है ना मेघों से। हां,मतंग अपने स्नेह की वर्षा से इस धरती की प्यास बुझाकर इसकी वियोगानल को ठंडा करते रहें हैं। परंतु कई सालों से इस इलाके की पृथ्वी विलगाव,विछोह,वियोग और विरह वेदना की पीड़ा झेल रही है। उसका रॉम रॉम तड़फ रहा है। भभक रहा है। तन मन झुलस रहा है प्रियतम से मिलन को। प्रीतम भी कैसा, जो उससे बरसात के रूप में आलिंगनबद्ध होकर उसको तृप्त करता है। इन शब्दों के मर्म को वही ठीक से समझ सकता है जिसने प्रीत का संग किया हो। प्रीत गुरु,ईश्वर,पत्नी, बच्चे,माता,बहिन,मित्र, प्रेयसी ...किसी से भी हो सकती है। आज हमारी वसुंधरा की प्रीत है बादलों से। जो उससे वर्षा के रूप मे मिलन कर,सब कुछ अपनी प्रेयसी को अर्पित कर,खाली होकर लौट जाते हैं। अर्पण,समर्पण,और लुटना प्रेम की पहली और अंतिम अलिखित,अघोषित शर्त है। आज वसुंधरा अनुरागी है वर्षाधरों की। मौका मिलता है चौमासे में। किन्तु कई साल से ऐसा नहीं हो सका। मेघ अपने प्रियतमा को तृप्त नहीं कर सके। धरा छकी नहीं। अमिलन ,विलगाव उसे हर पल जलाता और तड़फाता रहा। आग बढ़ती रही। मेघ लापरवाह रहे। इस बार वसुंधरा की कसक,जुस्तजू इस कदर बलवती हुई कि मेघों ने अपना प्यार उस पर उड़ेलना शुरू कर दिया। परंतु जुदाई के दावानल से पीड़ित धरा के तन मन पर बरसात गरम तवे पर चंद बूंद साबित हुई। परिणामस्वरूप विरह की आग और भड़क गई। मिलन की लालसा,इच्छा,आकांक्षा अधिक तीव्र हो गई। बदरा ने फिर बरसात कर धरती को सहलाया। पर यह क्या! आग बढ़ती गई। बादल बरसते रहे। काले घने मेघ एक बार नहीं अनेक बार झोली भरकर आए और सब कुछ धरती पर बरसा कर चले गए। प्यासी वसुंधरा की प्यास और बढ़ गई। तड़फ गहरी हो गई। उसके तन मन से तपत के भभाके उठने लगे। उसका मन अभी भी बरसात रूपी सेतु के माध्यम से अपने प्रिय से मिलने को आतुर है। लालायित है। क्योंकि वर्षों से पूरी वर्षा का इंतजार कर रही धरती को मामूली बरसात तो सुखानुभूति प्रदान नहीं कर सकती। यही वजह है कि बरसात दर बरसात उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जीव जंतुओं के लिए जिसका नाम उमस है वह प्रेम की भाषा मे तड़फ है, आग है। अपने प्रेमी से मिलने की। मतलब यह की अभी धरती की प्यास बुझी नहीं है।वह बारास्ता वर्षा,बादलों से कई बार और मिलन का अनुराग दिल मे लिए है। उसे उम्मीद है कि काले मेघ आएंगे और उसकी आसक्ति को समझ कर अपना तमाम प्यार उसपर उड़ेलकर उसे शीतलता प्रदान कर देंगे। धरती से बादलों का मिलन जरूरी है। जिस से उसकी विरह वेदना पर कुछ माह के लिए विराम लग जाए और वह प्रीतम से मिलन की खुशी में आह्लादित होकर नाचने लगे।
Wednesday, May 11, 2011
गौरवान्वित हुआ रेगिस्तान
श्रीगंगानगर—गर्मियों मे रेगिस्तान का नाम आते ही लू का अहसास होने लगता है। आंधी के सीन आँखों के सामने आ जाते हैं। पसीना उस पर रेगिस्तानी रेत का जम जाना। कौन इन दिनों मे वहाँ जाना चाहेगा। सब उससे इस मौसम मे दूर से दूर रहने की कोशिश करते हैं। सन्नाटे मे डूबा रहता है रेगिस्तान। दो दिन से रेगिस्तान मे सन्नाटा नहीं उल्लास है। विजयी भव का जयघोष है। भारतीय सेना का गौरव है। बमों,मिजायलों के धमाके हैं। टैंको की घर्र घर्र है। हेलिकॉप्टरों का शोर है। हर पल हर क्षण रोमांच है। ऐसा रोमांच जो जीवन भर आपको सेना के साथ खड़े रखता है। हजारों सैनिकों का जोश है और साथ मे है देश का विश्वास। इन सब के साथ होने से रेगिस्तान का कण कण आह्लादित है। वहाँ अब दिन रात एक हो चुके हैं। ये सब कोई दिन तक रहेगा।
सेना के युद्धाभ्यास से राजस्थान का रेगिस्तान गौरवान्वित हो गया। अपने देश की सेना का युद्ध कौशल देख रेगिस्तानी मिट्टी का कण कण उत्साहित है। वह अपने सैनिकों का माथा चूम रहा है। माथे पर तिलक लगा रहा है। हजारों सैनिक इस रेगिस्तानी मिट्टी तो अपने पैरो से रोंद रहे है। मगर मिट्टी है कि इसको अपना अहोभाग जान हर सैनिक के चरण स्पर्श कर रही है। क्योंकि जो मिट्टी आज वहाँ है उसको फिर मौका नहीं मिलेगा अपने इन जांबाजों के चरण छूने का। उसे तो उड़ जाना है। आँधी बनकर। इसलिए रेगिस्तान की मिट्टी घर आई गंगा मे अधिक से अधिक डुबकी लगाने मे लगी है। रेगिस्तान की जुबान होती तो वो यही कहता कि ये सौभाग्य बार बार मिले। मीडिया इस अभ्यास से रेगिस्तान के थर्राने की बात करता है। रेगिस्तान अभ्यास से क्यों थर्राएगा। कोई थर्राए तो तब ना जब कोई दुश्मन रेगिस्तान मे आ गया हो। यहाँ तो अपनी सेना अपना क्षमता दिखा रही है। बता रही है, चिंता मत करो, किसी से मत डरो। सेना देश की सुरक्षा बहुत अच्छी तरह से कर सकती है। तो फिर यह थर्राने की नहीं गौरवान्वित होने की बात है। याद करो 18 मई 1974 को रेगिस्तान मे पहला परमाणु परीक्षण किया गया था। 11 से 13 मई 1998 को फिर से परमाणु परीक्षण किए गए। आओ रेगिस्तान की मिट्टी के साथ हमभी गर्व करे अपनी सेना पर। उनको बधाई दें,उनके रण कौशल के लिए। जयहिंद।
ओशो ने कहा है—संबंध बढ़ाते हो जब जब,जानना एक दिन टूटेगा। जो मान दे रहा आज तुझे,वह यार एक दिन रूठेगा। उस दिन मत तनिक गिला करना,कहकर शुक्रिया विदा करना। भवितव्यम शरणम गच्छामी, भज ओशो शरणम गच्छामी। अब एसएमएस राजेश अरोड़ा का—संता को सपने मे एक लड़की ने कई जूते मर दिए। संता कई दिन अपने बैंक नहीं गया। क्योंकि बैंक मे लिखा हुआ था कि हम आपके सपने को हकीकत मे बदलते हैं।
Monday, May 9, 2011
सेना का अभ्यास "विजयी भव:"
JODHPUR: 09 MAY 2011
Exercise ‘VIJAYEE BHAVA’ (BLESSED TO WIN), the first amongst a series of Western Command routine annual summer exercises is underway in the South Western Sector. The manoeuvres are being conducted in North Rajasthan to test the operational & transformational effectiveness of the Ambala based Kharga Corps as also validate new concepts which have emerged during the transformation studies undertaken by the Army. The Pivot Corps manoeuvres are scheduled to take place later this month. The Command HQ synergises the operations of the Pivot and Strike Corps.
This Exercise envisages sustained massed mechanized manoeuvres, in a simulated environment, by composite combat entities, ably supported by air and complemented by a wide array of weapon systems and enabling combat logistics.
The Indian Army, which is working towards a ‘capability based approach’, has embarked on a series of transformational initiatives spanning concepts, organisational structures and absorption of new age technologies, particularly in the fields of precision munitions, advance surveillance systems , space and network-centricity. These will be fielded and trial evaluated by nominated test bed formations and units participating in the exercise. The thrust of the transformational initiative is for the Army to emerge as a modern, lean , agile and enabled force.
While, the acquisition of hi-tech weaponry and combat support systems is an essential pre-requisite for a capability based approach, honing of human skills to harness technological advancements in military hardware is a never ending challenge. During the conduct of the exercise, combat decisions taken at each level of command will be analysed for their ability to synergise the application of state-of-the-art weapon platforms, to achieve optimum results. Such routine exercises with troops are conducted during the training cycles of formations.
Friday, May 6, 2011
बीज का मुफ्त वितरण करेगी विकास डब्लयू एसपी

श्रीगंगानगर -शत प्रतिशत निर्यातक इकाई विकास डब्लयू एसपी लिमिटेड किसानों को ग्वार की फसल के लिए बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। यह जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक बी डी अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने ,ग्वार की उन्नत किस्म की फसल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित ग्वार के बीज किसानों को मुफ्त दिए जायेंगे। इसके लिए बीज वितरण समारोह १५ मई को सुबह ८.३० बजे उद्योग विहार श्रीगंगानगर स्थित कंपनी परिसर में आयोजित होगा। श्री अग्रवाल के अनुसार समारोह के विशिष्ट अतिथि वाल्टर व्हाइट [ वाईस प्रेसिडेंट इकोनोमी पालिमर्स एंड कैमिकल्स अमेरिका] होंगे। अध्यक्षता बीकानेर के सांसद अर्जुन मेघवाल करेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि जो किसान बढ़िया किस्म के बीज लेने के इच्छुक हों ,वे ८ से १० मई तक कंपनी के नई धान मंडी श्रीगंगानगर में दुकान नम्बर १२९ में स्थित ऑफिस से टोकन ले सकते हैं। समारोह में २०११ के लिए ग्वार के न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में विचार विमर्श होगा। इसी मौके पर किसान सेवा केंद्र प्रयोगशाला का शिलान्यास भी किया जायेगा। बी डी अग्रवाल लम्बे समय से किसानों के हितेषी बनकर उभरे हैं। वे कृषि उपज मंडी समिति में एक प्रयोगशाला की स्थापना करने की कोशिश में भी लागे हैं। ताकि किसानों को उसका लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने सरकार को आवेदन भी कर रखा है।
Thursday, May 5, 2011
दरकते रिश्तों के बीच जिंदगी
श्रीगंगानगर—“मेरी नेल पालिश कहाँ है? मेरा मेकअप का सामान दो। रज़ाई का एक गिलाफ भी कम है। सूट........... ।“ ये शब्द एक विवाहिता के हैं। जो “ससुराल” मे अपनी माँ के साथ अपना सामान वापिस लेने आई है। क्योंकि कुछ सप्ताह बाद ही पति से उसक अलगाव हो गया । आज पंचायत ने दोनों पक्षों को उनका सोना,नकदी,सामान का निपटारा किया था। लेकिन लड़की उक्त वस्तुओं के लिए अड़ गई। चिंतन की बात है कि जहां तू दुल्हन बन कर आई। वहाँ तू दुल्हन रह ही नहीं सकी या वो रख नहीं सके। तो नेल पालिश …….. मिले ना मिले क्या हो जाएगा।
लड़का –लड़की के परिवारों ने ठाठ से शादी की। पाँच छह महीने मे ही दोनों ऊब गए। पंचायत बैठी। दोनों को अलग अलग कर दिया। तलाक होने तक सामान की ज़िम्मेदारी पंचायती के हवाले कर दी। बच्चे ऐसे हो गए जैसे शादी हुई ही नहीं । चेहरे से मुस्कुराहट जाती रही।
शादी को अभी एक पखवाड़ा भी नहीं हुआ था कि दुल्हन ने पति की कमाई पर हक जताना शुरू कर दिया। एक ही डिमांड , वेतन उसके हाथ मे आना चाहिए। क्योंकि उसके माता पिता मोबाइल पर हर रोज उसको यही “शिक्षा” देते हैं। रिश्ते वह नहीं रहे जैस होने चाहिए।
वकीलों से मिलो। पंचायती लोगों से बात करो। ऐसे कितने ही सच्चे किस्से घर घर की कहानी बने हुए है। कोई जल्दी निपट जाता है,कोई लटकते रहते हैं। स्थिति दिनो दिन विकट हो रही है। किसी का घर खुल गया। किसी ने इज्जत की खातिर ढ़क रखा है। लेकिन कब तक। लड़के वाले अधिक मुश्किल मे है। क्योंकि थाना,कोर्ट सब लड़की वालों के साथ है। कानून ही ऐसा है। लड़की ने कुछ कर लिया तो टंग गए लड़के वाले तो। बेचारे डरते ही रहते हैं।
शादी से पहले, लड़का-लड़की के परिवार एक दूसरे के बारे मे सब कुछ नहीं तो बहुत कुछ पता करते,करवाते हैं। तब दोनों मे कोई कमी नहीं दिखती। आदर्श परिवार संबंधी बन जाते हैं। नव विवाहित जोड़े मे विचारों की भिन्नता होते ही सब गुड गोबर। जो आदर्श परिवार थे वही एक दूसरे के लिए समाज मे सबसे घटिया हो जाते हैं। शुरू मे जोड़े को आपस मे एडजस्ट होने मे कुछ समय लगता है। तब किसी ना किसी ना किसी बात पर, या बे बात पर खटपट, झिकझिक,बोलचाल,रिश्तों मे खिंचाव हो जाता है। उस समय लड़का,लड़की के परिवार वाले बड़प्पन दिखाएँ तो कुछ दिनो मे ही सब ठीक हो सकता है। ऐसा ना हो कि लड़की की माँ घंटो बात करे मोबाइल पर अपनी बेटी से। जिस घर मे लड़की माँ,मौसी,दीदी,बहनोई का दखल हुआ समझो रिश्तों की गर्माहट कम होना तय है। ननद ने अधिक हाथ पैर मारे तो भी समझो ठीक नहीं। आज केवल एक एसएमएस—ज़िंदगी की उलझने शरारतों को कम कर देती है, लोग समझते हैं कि हम बहुत बदल गए हैं।
Tuesday, May 3, 2011
तोतों के सहभोज के बीच चाय का आनंद
Monday, May 2, 2011
ओसामा, ओबामा
ओबामा ,
मार दिया
ओसामा।
अमेरिका ने अपने दुश्मन को पाकिस्तान के अन्दर घुस कर मारा। इसे कहते हैं देश के दुश्मन का खातमा। आज अमेरिका के दिल में ठंडक पड़ गई। अमेरिका की आन,बान,शान की किरकिरी करने वाला ओसामा कई साल तक अमेरिका में ना होकर भी उसकी छाती पर मूंग दलता रहा। आखिर उसे अपने दुश्मन अंत करने में कामयाबी मिल गई। पाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं कि वह अमेरिका को अपने घर आने से रोक सकता। ख़बरें तो ये कहती हैं कि ओसामा बिन लादेन के शव को समुन्द्र में दफना दिया गया। ऐसा इसलिए किया ताकि उसके जनाजे के समय कोई खून खराबा ना हो। कहीं जमीन पर दफनाया जाता तो उसकी कोई दरगाह, मजार बना दी जाती जो तमाम उम्र अमेरिका की आँख में रड़कती। अमेरिका ने इसे जड़ से ही समाप्त कर दिया। अमेरिका की बहादुरी को तो सलाम करना ही पड़ेगा।