Thursday, December 15, 2011

प्रभारी मंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का उदघाटन

श्रीगंगानगर-जिले के प्रभारी मंत्री विनोद कुमार ने गुरुवार को सूचना केंद्र में सरकारी उपलब्धियों को दर्शाती विकास प्रदर्शनी का उदघाटन किया। उनके साथ विधायक संतोष सहारण,सभापति जगदीश जांदू भी थे। उदघाटन के समय बेचारे मंत्री जी तो दूर दूर रहे और कार्यकर्ता फोटो के लिए उनसे आगे। यूं तो जिला कलेक्टर अंबरीष कुमार सहित प्रशासन के कई अधिकारी भी आए मगर कार्यक्रम राजनीतिक हो तो वे दूरी बना कर रखते हैं।हमेशा की तरह कार्यक्रम में आम आदमी नहीं था। भीड़ दिखे,इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया हुआ था। बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े लोग थे। कुछ कांग्रेस जन हो गए। जिनको बुलाओ ना बुलाओ,उनको पहुँचना ही है।सभापति थे तो उनके साथ उनके खास पार्षद भी आए। मंत्री जी ने जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। मीडिया को सरकार की उपलबधिया बताईं। सरकार को कल्याण कारी सरकार बताया। सरल भाषा में सरकार द्वारा किए गए कार्य बतलाए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजकुमार गौड़ एंड कंपनी नहीं थी। जिला कांग्रेस कमेटी नेता भी नहीं पहुंचे।

No comments: