Wednesday, October 14, 2015

ताड़का वध को देखने उमड़े लोग



श्रीगंगानगर श्री सनातन धर्म हनुमान राम नाटक समिति, श्रीगंगानगर के तत्वावधान में रामलीला मैदान में मंचित रामलीला मंगलवार की रात ताड़का वध का दृश्य मंचित किया गया। ताड़का वध देखने के लिए कई हजार दर्शक मौजूद थे। इतनी बड़ी संख्या मेँ लोगों को आधी रात तक मौजूद रहना रामलीला की सफलता को बताता है। श्याम रासरानिया ने ताड़का के सीन को बहुत ही शानदार ढंग से तैयार किया था। मंच पर श्याम ने ही मुकेश ही मदद से बहुत ही रोमांचकारी दृश्य दिखाया। जैसे ही ताड़का मंच पर आई, दर्शक खड़े हो गए। आधा घंटा से भी अधिक समय तक ताड़का अपना खौफ दिखाती रही। बड़ी संख्या मेँ दर्शक मंच के ऊपर आ गए। आरंभ मेँ मुख्य अतिथि कश्मीरीलाल जसूजा ने अपने सम्बोधन मेँ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। स्वागत अध्यक्ष जगीरचंद फरमा, विशिष्ट अतिथि गोविंद गोयल थे। अध्यक्ष ओम असीजा, सचिव राज जनवेजा, कोषाध्यक्ष सरदारीलाल बत्तरा, उपाध्यक्ष किशन लाल असीजा, संचालक चोरदास हर्ष, पदाधिकारीगण टीकमचंद अग्रवाल, भागीरथ गोयल, सतीश पुंछी, इन्दुभूषण चावला, राजेश असीजा, विनोद पुन्यानी, श्याम रासरानियां, पूर्णचंद मौर्य, अमन मौर्य व सदस्यगण कलाकारों व दर्शकों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। संचालक चोरदास हर्ष हैं।    

1 comment:

कविता रावत said...

रामलीना की याद ताज़ी हो गयी और उसमें ताड़का का कहना की ....
मैं ताड़का तड़ ताड़ ताड़ करती हूँ
मैं तुम सरीखों का आहार करती हूँ