Showing posts with label प्रीत. Show all posts
Showing posts with label प्रीत. Show all posts

Friday, March 18, 2011

फाल्गुन कैसे गुजरेगा सजनी करे विचार

दरवाजे पर खड़ी खड़ी
सजनी करे विचार,
फाल्गुन कैसे गुजरेगा
जो नहीं आए भरतार।
---
फाल्गुन में मादक लगे
जो ठंडी चले बयार,
बाट जोहती सजनी के
मन में उमड़ा प्यार।
---
साजन का मुख देख लूँ
तो ठंडा हो उन्माद ,
महीनों हो गए मिले हुए
रह रह आवे याद।
---
प्रेम का ऐसा बाण लगा
रिस रिस जावे घाव ,
साजन मेरे परदेसी
बिखर गए सब चाव।
---
हार श्रृंगार छूट गए
रही ना कोई उमंग,
दिल पर लगती चोट है
कौन बजा रहा चंग।
---
परदेसी बन भूल गया
सौतन हो गई माया,
पता नहीं कब आएंगे
जर जर हो गई काया।
---
माया बिना ना काम चले
ना प्रीत बिना संसार,
जी करता है उड़ जाऊ
छोड़ के ये घर बार।
---