Showing posts with label कलेक्टर की तानाशाही. Show all posts
Showing posts with label कलेक्टर की तानाशाही. Show all posts
Friday, September 5, 2008
कलेक्टर की तानाशाही
श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा की पत्रकारों के खिलाफ तानाशाही आज दूसरे दिन भी जारी रही। आज भी कलेक्ट्रेट के सभी दरवाजों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त था। आज तो जिला कलेक्टर ने अपने ऑफिस के इर्द गिर्द बैरिकेड्स लगवा लिए। उनको आशंका है कि आंदोलनकारी पत्रकार उन पर हमला कर सकते हैं। भारत में शायद श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा पहले ऐसे कलेक्टर होंगें जिन्होंने पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाई है। पता नहीं सी आई डी वाले सरकार को रिपोर्ट देतें हैं या नहीं। हैरानी इस बात की अधिक है कि जिले के विधायक मंत्री तक इस मामले में चुप हैं। पता नहीं जिला कलेक्टर क्या चाहते है। इतना प्रतिबन्ध तो आपातकाल में भी नहीं हुआ होगा।
लेबल:
कलेक्टर की तानाशाही
Subscribe to:
Posts (Atom)