Showing posts with label चुटकी. Show all posts
Showing posts with label चुटकी. Show all posts

Tuesday, October 4, 2011

पकड़ा सच का हाथ

---चुटकी---

पकड़ा सच का हाथ

बिगड़ गई हर बात,

बन गई इक इक बात

जब चला झूठ के साथ।

Tuesday, April 12, 2011

रख लिया राज

----चुटकी----

राजनीति!
नीति निकाल कर
रख लिया राज,
आज की
राजनीति
यही तो है जनाब।

Saturday, April 2, 2011

कुछ भी नहीं याद

---- चुटकी---- भूल गए घोटाले भुला दिए नेताओं के सब अपराध, क्रिकेट के अलावा अब तो कुछ भी नहीं याद।

Thursday, March 17, 2011

रंग छोड़ कर अंग लगा ले

लगा गुलाल
गया मलाल
मन में उमड़ा
प्रीत का ज्वार
दोनों मिले
बाहें पसार।

----
आया भरतार
लगाया ना रंग ,
प्यासी गौरी
लग गई अंग।

-----
रंग छोड़ के
अंग लगा ले
हो जाउंगी लाल रे,
मौका और
दस्तूर भी है
तू
बात ना मेरी टाल रे।

----
झीने कपड़ों पर
साजन ने मारी
प्रेम भरी पिचकारी ,
सकुचा कर
अपने आप में
सिमट गई सजनी
सारी की सारी।
-----

Monday, March 14, 2011

फाल्गुन कैसे गुजरेगा

दरवाजे पर खड़ी खड़ी
सजनी करे विचार,
फाल्गुन कैसे गुजरेगा
जो नई भरतार।
हार श्रृंगार छूट गए
रही ना कोई उमंग ,
दिल पर लगती चोट है
बंद करो ये चंग।

Friday, March 4, 2011

बाकी तो बजाओ ताली


अशोक चव्हाण
सुरेश कलमाड़ी
ए राजा
पी जे थामस
बी एस लाली ,
प्रधानमंत्री तो
मजबूर हैं
बाकी तो
बजाओ ताली।

Wednesday, March 2, 2011

कौने कौने में महंगाई

डिब्बी से डिब्बे
और
कनस्तर से पीपे
तक ,रसोई के
कौने कौने में
फ़ैल गई महंगाई,
जिन्दगी की तरह
पल पल सिकुड़
रही है
आम आदमी की कमाई।

Sunday, February 27, 2011

मेरी जां सौ बहाने है

बेशक, शहर की
चर्चाओं में
तेरे-मेरे
सौ अफसाने हैं,
पर मिलने
के
भी

तो

मेरी जां
सौ बहाने हैं।

Thursday, February 17, 2011

सोनिया बीबी को समझाओ

--- चुटकी---

मजबूर नहीं
मजबूत
प्रधानमंत्री लाओ,
अरे! कोई तो
ये बात
सोनिया को
समझाओ।

Wednesday, February 16, 2011

पी एम मजबूर है

--- चुटकी---

पी एम
मजबूर है,
उनका यही
सबसे बड़ा
कसूर है।
दे दो इस्तीफा
छोड़ दो पद
सोनिया का घर
कौनसा दूर है ।

Sunday, February 13, 2011

वो प्यार है......

शोखियों में
घोला जाए
फूलों का शबाब
उसमे फिर

मिलाई जाए

थोड़ी सी शराब

होगा वो

नशा जो तैयार

वो प्यार है........

मंदिर हुआ व्यापार

--- चुटकी---

मंदिर हमने
बना दिए
श्रद्धालुओं की
लगी कतार
,
खाली झोली
लौट गए सब
मंदिर हुए व्यापार।

Saturday, February 12, 2011

पतझड़ का कब होगा अंत

---- चुटकी---

सुना है हर
पतझड़ के बाद
आता है बसंत,
पता नहीं
मेरे जीवन के
पतझड़ का
कब होगा अंत।

Tuesday, February 8, 2011

बसंत नेताओं के खाते में

प्रत्येक ऋतु के
सभी बसंत
नेताओं के खाते में ,
आदमी
मारा गया
लोकतंत्र के
इस घाटे में

Sunday, February 6, 2011

नहीं है सरकार

--चुटकी--

क्रांति की जरुरत
वहां होती है
सरकार,
जहाँ मौजूद हो
कोई सरकार।

Tuesday, January 25, 2011

तिरंगा ना फहराना

--- चुटकी---

लाठी,गोली
बम
कुछ भी चलाओ,
बस
लाल चौक पर
तिरंगा
न फहराओ।

Friday, November 19, 2010

बरखा,राजा और वीर

---- चुटकी---

एक
दूसरे की
तकदीर,
बरखा
राजा
वीर।
----
बरखा
राजा
वीर,
कहाँ
मिलेगी
ऐसी
तकदीर।
-----
जो पसंद आये उसको रख लेना। चुटकी ।

Monday, November 15, 2010

महंगा पड़ा राजा

---- चुटकी---

सरकारी
खजाने का
बजा दिया
बाजा,
हजारों करोड़
में पड़ा
एक राजा।

Tuesday, November 9, 2010

ओबामा-मनमोहन खुश


----चुटकी---
मनमोहन-ओबामा
दोनों खुश,
पाकिस्तानी
पटाखा
हो गया फुस्स।

Wednesday, November 3, 2010

तेरी चाहत की दीवानगी

---
मेरे मासूम
सवालों के
झूठे थे तेरे
सभी जवाब,
तेरी चाहत की
दीवानगी में
गुम हो गए
मेरे सभी ख्वाब।
----
अमावस का हूँ
अँधेरा, जो था
पूनम की रात,
दीप की भांति
जलो तो
बन जाये बात।
----
तुम्हारी तुला
तोलने वाले भी
तुम्हारे ही हाथ,
ऐसे में कोई
क्यूँ देने लगा
मेरा साथ।
-----
***गोविंद गोयल