
Friday, January 28, 2011
हिन्दुमलकोट बोर्डर खोलने का आग्रह

Thursday, January 27, 2011
अधिकारियों का समूह चित्र
श्रीगंगानगर--चार दशक पहले प्राइमरी स्कूल में पांचवी की अंतिम परीक्षा से पहले चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने पांचवी को विदाई पार्टी दी। उस दिन पांचवी के विद्यार्थियों ने मास्टरों के साथ समूह चित्र खिंचवाया। क्योंकि पांचवी के बाद सब यहाँ से चले जाने थे। कौन कहाँ जायेगा,फिर मिलेगा या नहीं? इसलिए चित्र के लिए सभी में उत्साह था। ताकि याद बनी रहे। ऐसा ही दृश्य गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर की कोठी पर उस समय साकार हो गया जब सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया। इसके लिए अधिकारियों को बुलाया गया। ज्याणी जी को आवाज लगाकर एक अधिकारी बोला, ज्याणी जी के बिना सब अधुरा है। इनमे फोटो के लिए ठीक वैसा ही जोश देखने को मिला जो पांचवी के बच्चों में था। ये तो फोटो खिंचवाने वाले जाने या सरकार कि कौन कौन विदा होने वाला है!
इस बार कलेक्टर के यहाँ कांग्रेस का कोई नेता,कार्यकर्त्ता नहीं पहुंचा। उनमे से भी कोई नहीं जो शादी के जश्न में इन्ही अधिकारियों की मेजबान के रूप में आव भगत में लगे थे। कांग्रेस का कोई धड़ा नहीं था। यूँ लगा जैसे समारोह का अघोषित बहिष्कार कर रखा हो। पूर्व,वर्तमान जिला प्रमुख को गिनती में शामिल ना करें तो बीजेपी का भी कोई बंदा नहीं था। यह अचरज की बात थी। निर्दलीय सभापति के साथ एक दो पार्षद आ गये थे बस। हर बार कलेक्टर,मंत्री या अन्य वीआईपी सोफे पर बैठते हैं। उनसे निकटता जताने के लिए जानकर लोग सोफे के आस पास वाली कुर्सियों पर कलेक्टर के आने से पूर्व ही बैठ जाते हैं। इस बार भी यही हुआ। किन्तु इस बार कलेक्टर उनसे अधिक चतुर है। वे सोफे पर बैठने की बजाये खड़े ही रहे। लोग अपने साथ लाये फोटोग्राफरों से कलेक्टर के निकट खड़े होकर फोटो उतरवाते रहे। एस पी साहब आये नहीं अभी इसलिए उनका ज़िक्र तब जब वे आ जायेंगें। फ़िलहाल तो डिप्टी राजेन्द्र सिंह कलेक्टर के लाडले बने हुए हैं। यूँ दीक्षा कामरा भी हैं। लो एस पी भी पहुँच गए। बदन पर पठानी सूट, पैरों में तिल्ले वाली पीली जूती। कोई कह ही नहीं सकता था कि ये इनोसेंट दिखने वाला सिख नौजवान श्रीगंगानगर जैसे जिले का एस पी है। उनके आने तक आधे से अधिक लोग जा चुके थे। कलेक्टर ने उनके साथ जलपान लिया। एक बात और अधिक हैरान कर देने वाली थी। वह यह कि इस बार कांडा बंधू नहीं आये। अशोक गहलोत के झटके का असर है या कोई जरुरी काम आन पड़ा,कौन जाने! मनिन्द्र कौर नंदा यह बताना नहीं भूलती थी कि वे एक माह कि विदेश यात्रा करके आई हैं। श्री कृष्ण लीला एंड कंपनी को पहली बार देखा गया। वे दो अम्बुलेंस कलेक्टर की मार्फ़त जनता का समर्पित करवाने आये थे। कलेक्टर के झंडी दिखाते ही वे वहां से चले गए। कलेक्टर के साथ एक झंडी डीवाईएसपी राजेन्द्र सिंह के हाथ में भी थी। अचानक सभापति भी आ गए। राजेन्द्र सिंह ने अपनी झंडी उनको पकड़ा डी। इसके साथ ही फोटो में कई चेहरे बढ़ गए। गणतंत्र और स्वतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद कलेक्टर निवास पर जलपान समारोह होता है। झंडा फहराने के लिए कोई मंत्री आया हो तो यहाँ आने वालों की संख्या अधिक होती है। समारोह में कौन आ सकता है,कौन नहीं? किसको किस कारण से निमंत्रण दिया जाता है। इस बारे में कुछ खास नहीं मालूम। ये पता जरुर है कि हर बार पुरानी लकीर ही पीटी जाती है। नासिर काज़मी कहते हैं-फिर सावन रुत की पवन चली तुम याद आये,फिर पत्तों की पाजेब बजी तुम याद आए। एसएमएस--एक मेंढक ज्योतिषी के पास गया। ज्योतिषी बोला-बच्चा!आज तेरी किस्मत में एक लड़की है। वो तेरे बारे में सबकुछ जानना चाहती है। मेंढक ने खुश होकर पूछा-मगर महाराज वो मिलेगी कहाँ? ज्योतिषी ने गंभीरता से कहा,बायो लैब में।
Tuesday, January 25, 2011
सम्मान! कोई कारण भी तो हो
Monday, January 24, 2011
राजनीति की अपनी जुबां है
श्रीगंगानगर-राजनीति है ही ऐसी,कई बार वाणी के स्थान पर मौन, बोडी लैंग्वेज , चेहरे पर आते जाते भाव बहुत कुछ कह जाते हैं। जैसे गत दिवस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। छब्बे जी बन जाने के उम्मीद पाले एक इन्सान को एक बार तो दूबे जी बना दिया। उन्होंने पंचकोसी से लौटते समय ज्योति कांडा के यहाँ चाय पीने का अनुरोध स्वीकार कर लिया, केवल चाय और कुछ भी नहीं। वापसी के समय उन्होंने इस बारे में पता भी करवाया क़ी चाय का ही इंतजाम है या और कुछ भी। श्री गहलोत और उनके पर्सनल स्टाफ को आयोजकों ने बार बार यही विश्वास दिलाया गया कि केवल चाय ही है। श्री गहलोत ने गाड़ी रुकवाई और कारखाने में चले गए। वहां तो मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कलियाँ ,फूल बिछे थे। इस से पहले क़ी उनके मंत्री उनके पीछे अन्दर पहुँचते वे तो वापिस आ गए। ये क्या , फटाफट गाड़ी में बैठे और झटपट ये जा वो जा। गाड़ी में उनके साथ बैठे एक मंत्री ने श्री गहलोत को बताया कि फलां मंत्री जी रह गए, जो उनके साथ थे। मगर गहलोत जी फलां मंत्री के लिए भी गाड़ी नहीं रोकी। गाड़ी में मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा ऑफिसर से इस बात पर नाराजगी दिखाई कि उसने ठीक से पता नहीं किया कि आयोजकों ने केवल चाय ही रखी है या बहुत कुछ। गहलोत जी को निकट से जानने वाले इस बात को जानते है कि कड़क चाय क़ी तलब उनको रहती है। इसी कारण वे सफ़र में अपने साथ थर्मस रखते हैं। किन्तु इसके साथ साथ वे इस बात का भी पूरा ध्यान रखते हैं कि वे कहाँ हैं और किस माहौल में हैं। किसी के अंतिम संस्कार से लौटते समय आम आदमी भी रास्ते में स्वागत सत्कार से परे रहता है ये तो मुख्यमंत्री हैं। जिनके हर कदम पर जन जन की नजर लगी रहती है। इसलिए भड़क गए स्वागत का तगड़ा ताम झाम देखकर। इसमें कोई शक नहीं कि श्री गहलोत कांडा परिवार को जानते हैं। हाँ ये संभव है कि कांडा परिवार के उत्साही सदस्य श्री गहलोत के स्वभाव को ठीक से ना जानते हों। वरना कोई जानबूझकर मेहमान के मूड के प्रतिकूल आचरण करके इस प्रकार अपनी उपेक्षा क्यों करवाता। सुना है कि ज्योति कांडा यू आई टी की चेयरमैनी के दावेदार हैं। वैसे पंचकोसी जाते समय उन्होंने अपना थर्मस साधुवाली में प्रशासन को सौंप दिया था चाय के लिए।मुख्यमंत्री की इस यात्रा की थोड़ी और चर्चा कर लेते हैं। मुख्यमंत्री किसकी गाड़ी में बैठते है,किसको अपने साथ रखते हैं। राजनीति में यह सब बहुत महत्व रखता है। शोक की इस यात्रा का कोई दूसरा अर्थ ना निकले,उन्होंने जयपुर से अपनी गाड़ी यहाँ मंगवा ली थी। लालगढ़ हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत लोगों से मिल रहे थे। किसी नेता ने गुरमीत सिंह कुनर को राय दी कि वे मुख्यमंत्री की गाड़ी के निकट खड़े हो जाएं ताकि रवानगी के समय मुख्यमंत्री उनको निकट खड़ा देख अपने साथ बिठा लें। ऐसा करना कुनर के स्वभाव में नहीं था। काफिला यहाँ से रवाना हो गया। कुनर अलग गाड़ी में। साधुवाली में श्री गहलोत का तीसरा नेत्र खुला। उन्होंने खुद कुनर को बुलाया और अपने साथ बिठा कर पंचकोसी की ओर चल पड़े। जयपुर से जल संसाधन मंत्री परसराम मदेरणा भी श्री गहलोत के साथ आये थे। उनके रिश्तेदार विधायक संतोष सहारण ने उनसे गाड़ी में बैठने के लिए निवेदन किया। श्री मदेरणा ने इंकार कर दिया। वे रामलाल जाट के साथ हो लिए। अब इसका कोई कोई भी मतलब निकाले कोई क्या कर सकता है।
कृपा शंकर शर्मा "अचूक" का शेर है-ये कोई खेल नहीं जिंदगी के जीने का,लगी है शर्त तो! सिक्का उछल कर देखो। एस एम एस राजू ग्रोवर का--सूरज मेरे अपनों को पैगाम देना,ख़ुशी का दिन हंसी की शाम देना। जब वो पढ़े प्यार से ये सब ,उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देना।
Wednesday, January 19, 2011
फ्लैट सिस्टम अब श्रीगंगानगर में भी
Wednesday, January 12, 2011
राजनीति की चटर पटर
ये तो पहले सोचते--बी एस पी छोड़ कांग्रेस का पल्लू पकड़कर मंत्री बने विधायक बेबस हैं। ऐसे ही एक मंत्री ने बैठक में सीएम से कहा कि उसके इलाके में छः क़त्ल हो गए। बार बार कहने के बावजूद सीआई नहीं बदला गया। दूसरे मंत्री ने कहा कि दौरे के समय कांग्रेस के दफ्तर खुले नहीं मिलते। असली कांग्रेस का मंत्री बोला, तो अपने दफ्तर में चले जाया करो। इस ताने पर दलबदलू मंत्री को ताव आ गया। आइन्दा हम अपने दफ्तर में ही रुका करेंगे , वह बोला। बैठक के बाद उनको कई शुभचिंतकों ने बताया कि अपना घर छोड़ने का क्या नुकसान होता है।मंत्री तो हैं परन्तु चलने चलाने को तो राम जी का नाम ही है।
बात का बतंगड़--कृषि विपणन मंत्री गुरमीत सिंह कुनर के लिफ्ट में फंसने की खबर ने खासकर इस इलाके में खूब पाठक बटोरे। असल में तो कोई बात ही नहीं थी। श्री कुनर अपने एक अधिकारी के साथ लिफ्ट में दाखिल हुए। लिफ्ट मैन तो था ही। एक मंडी समिति का अध्यक्ष आ गया जो बीजेपी का था। लिफ्ट का बटन दबाया वह चली नहीं। लिफ्ट मैन ने यह कहकर कि वजन अधिक है अध्यक्ष को लिफ्ट से बाहर कर दिया। लिफ्ट फिर भी ऊपर नहीं उठी । लिफ्टमैन खुद भी निकल आया। श्री कुनर ने एक,दो मिनट बटन दबाया,लिफ्टमें कोई हरकत नहीं हुई। श्री कुनर बाहर आ गए। हाँ लिफ्ट में फंसने की खबर छपने के बाद श्री कुनर के पास शुभचिंतकों के फोन बहुत आए। इसके अलावा जो भी उनको मिलता यही सवाल करता, लिफ्ट में कैसे फंस गए? किसी को बता देते किसी के सामने बस मुस्करा कर रह जाते।
अब एक एस एम एस । भेजने वाले का नाम नहीं पता। सन्देश है--एक करोड़ को कहते हैं एक खोखा। पांच सौ करोड़ को एक कोड़ा। अब एक हजार करोड़ का मतलब है एक राडिया। दस हजार करोड़ अर्थात एक कलमाड़ी। एक लाख करोड़ को एक राजा। दस कलमाड़ी प्लस एक राजा बराबर एक शरद पवार ।
Friday, January 7, 2011
सुलट" जाने के ख्वाब पर मुस्कान की बर्फ

जयपुर--सचिवालय,मीडिया , राजनीतिक गलियारों के साथ चाय की थडियों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुस्कान के चर्चे हैं। एक पखवाड़े से जिस गुर्जर आन्दोलन ने सरकार के अस्तित्व को लगभग नकार दिया था वह समाप्त हो गया। विरोधी, श्री गहलोत के सुलट जाने के सपने देख रहे थे। उनके सपने हकीकत का रूप नहीं ले सके। मुख्यमंत्री की बल्ले बल्ले हो गई। जयपुर से दिल्ली तक आशंका थी कि ये हो जायेगा। वो हो जायेगा। गहलोत विरोधी इसी ये हो जाये,वो हो जाये की इंतजार में थे। दिल्ली में बैठे गहलोत के राजनीतिक विरोधी आलाकमान के कान भरने को उतावले थे। वो नहीं हुआ जो गहलोत के विरोधी चाहते थे। वह हुआ जो मुख्यमंत्री गहलोत की मंशा थी । कड़ाके की ठण्ड के बावजूद सचिवालय में गुर्जर नेता और सरकार गर्मजोशी से मिल रहे थे। जैसे जैसे सूरज अस्त होने लगा। सर्दी का प्रकोप बढ़ा। समझौते की गर्मी बाहर महसूस होने लगी थी। मीडिया कर्मियों ने सुलह पर दोनों पक्षों के दस्तखत होने से पहले ही सब कुछ शांति से निपट गया कहना आरम्भ कर दिया था। जैसे ही सुलह की अधिकृत घोषणा हुई। मुख्यमंत्री को बधाई मिलनी आरम्भ हो गई। श्री गहलोत हल्की मुस्कान के साथ बधाई स्वीकार करते रहे लगातार। कहीं कोई अहंकार नहीं। ना वाणी में ना चलने,उठने ,बैठने में। जो राजनीतिक आन्दोलन में गहलोत के निपट जाने के चर्चे चुपके चुपके करते थे, वे चुप हो गए। लाठी,गोली चलाये बिना आन्दोलन समाप्त करवा कर गहलोत आलाकमान की नजर में हीरो बन गए। उनको बैकफुट पर जाना पड़ा जो फ्रंटफुट पर आने की तैयारी में लग गए थे। हालाँकि श्री गहलोत कब क्या करेंगे कहना मुश्किल है किन्तु अब वे मंत्री परिषद् में फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियां अधिक ताकत से करने में सक्षम होंगे। ऐसा राजनीतिक हलकों में माना भी जा रहा है और लग भी ऐसा ही रहा है। कांग्रेस में अशोक गहलोत मजबूत थे। अब आन्दोलन को शांति पूर्ण तरीके से निपटा कर वे और अधिक मजबूत हुए हैं इसमें कहीं किसी का किन्तु परन्तु नहीं है। बिल्ली को देखकर कबूतर आँख बूंद ले तो अलग बात है।जयपुर के श्री गहलोत की चर्चा के बाद श्रीगंगानगर के "गहलोत" का ज़िक्र ना करें तो ठीक नहीं। एक कार्यकर्त्ता के बेटे का पुलिस वाले ने चालान क्या किया कि गौड़ साहेब पहुँच गए मौके पर। गौड़ साहेब ने तो अपने बन्दे के लिए ठीक किया। राजनीतिक,प्रशासनिक गलियारों में इसको गलत कदम कहा जा रहा है। एक बड़े पुलिस अधिकारी की तो ये टिप्पणी थी " अरे! गौड़ साहेब तो हर जगह पहुँच जाते हैं"। कहने वाले कहते हैं कि गौड़ साहेब को जाने की जरुरत नहीं थी। एस पी को फोन करके पुलिस वाले को वहां से हटवा देते, बात ख़तम। चालान का क्या। वह तो सौ,दो सौ में नक्की हो जाता। पब्लिक रोज ही करवाती है। एक दिन उनका कार्यकर्त्ता करवा लेता तो क्या हो जाता। यूँ भी गौड़ साहेब, उनका चेयरमान कार्यकर्त्ता किसी पुलिस अधिकारी को फोन कर देते तो वह खुद रसीद कटवा कर घर भेज देता। ज़िक्र चल ही निकला तो एक और कर लेते हैं। गौड़ साहेब ने केसरी चाँद जांदू को सी ओ सिटी लगवाने के लिए डिजायर दी। गंगाजल मील ने श्री जांदू की डिजायर सूरतगढ़ के लिए दी। श्री जांदू की नियुक्ति सूरतगढ़ के लिए हो गई। अशोक मीणा की तो कोई डिजायर गई ही नहीं।