
Friday, September 30, 2011
दुर्गा मंदिर में भी अतिथि जिला कलेक्टर देवो भवः

Thursday, September 22, 2011
अजय ने डाला मुश्किल में
गणेश जी फिर चर्चा में
श्रीगंगानगर- गणेश जी के नाम पर आज शाम को जो चर्चा शुरू हुई वह दुनिया भर में फैल गई। कौन जाने किसने किसको पहला फोन करके या मौखिक ये कहा, गणेश जी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जला कर तीन मन्नत मांगो पूरी हो जाएगी। उसके बाद तीन अन्य लोगों को ऐसा करने के लिए कहो। बस उसके बाद शुरू हो गया घर घर में गणेश जी के सामने दीपक जलाने,मन्नत मांगने और आगे इस बात को बताने का काम। एक एक घर में कई कई फोन इसी बात के लिए आए। श्र्द्धा,विश्वास और आस्था कोई तर्क नहीं मानती। अगर किसी के घर में कुछ ऐसा करने को तैयार नहीं थे तो एक ने यह कह दिया-अरे दीपक जलाने में क्या जाता है। कुछ बुरा तो नहीं कर रहे। लो जे हो गया। बस, ऐसे ही यह सब घरों में होने लगा। किसी के पास जोधपुर से फोन आया। तो किसी के पास दिल्ली से। किसी को इसकी सूचना अपने रिश्तेदार से मिली तो किसी को दोस्त के परिवार से। शुरुआत कहाँ से किसने की कोई नहीं जान सकता। 1994 के आसपास गणेश जी को दूध पिलाने की बात हुई थी। देखते ही देखते मंदिरों में लोगों की भीड़ लग गई थी। लोग अपना जरूरी काम काज छोडकर गणेश जी को दूध पिलाने में लगे थे।
गलती,भूल
श्रीगंगानगर के एक अखबार “सीमा संदेश”में आज पेज 10 पर विज्ञापन छपा। जिसमे राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित होने पर किसी को बधाई दी गई है। उनको शुभचिंतकों ने। विज्ञापन में जो फोटो लगा है वह है रिश्वत लेते पकड़े गए हनुमानगढ़ के जेल उपधीक्षक का। साथ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी। गलती होना तो स्वाभाविक है। अखबार में ऐसा हो जाता है। कल सुधार हो जाएगा। शायद इस गलती,भूल का पता नहीं लगता अगर रिश्वत वाली खबर इस विज्ञापन के निकट ना होती तो। आपको याद होगा कि एक गलती पर राजस्थान के मंत्री को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।
Sunday, September 18, 2011
चिकित्सक बेटे के कंधे को तरस गई पिता की अर्थी
श्रीगंगानगर-सनातन धर्म,संस्कृति में पुत्र की चाहना इसीलिए की जाती है ताकि पिता उसके कंधे पर अंतिम सफर पूरा करे। शायद यही मोक्ष होता होगा। दोनों का। लेकिन तब कोई क्या करे जब पुत्र के होते भी ऐसा ना हो। पुत्र भी कैसा। पूरी तरह सक्षम। खुद भी चिकित्सक पत्नी भी। खुद शिक्षक था। तीन बेटी,एक बेटा। सभी खूब पढे लिखे। ईश्वर जाने किसका कसूर था? माता-पिता बेटी के यहाँ रहने लगे। पुत्र,उसके परिवार से कोई संवाद नहीं। उसने बहिनों से भी कोई संपर्क नहीं रखा। बुजुर्ग पिता ने बेटी के घर अंतिम सांस ली। बेटा नहीं आया। उसी के शहर से वह व्यक्ति आ पहुंचा जो उनको पिता तुल्य मानता था। सूचना मिलने के बावजूद बेटा कंधा देने नहीं आया।किसको अभागा कहेंगे?पिता को या इकलौते पुत्र को! पुत्र वधू को क्या कहें!जो इस मौके पर सास को धीरज बंधाने के लिए उसके पास ना बैठी हो। कैसी विडम्बना है समाज की। जिस बेटी के घर का पानी भी माता पिता पर बोझ समझा जाता है उसी बेटी के घर सभी अंतिम कर्म पूरे हुए। सालों पहले क्या गुजरी होगी माता पिता पर जब उन्होने बेटी के घर रहने का फैसला किया होगा! हैरानी है इतने सालों में बेटा-बहू को कभी समाज में शर्म महसूस नहीं हुई।समाज ने टोका नहीं। बच्चों ने दादा-दादी के बारे में पूछा नहीं या बताया नहीं। रिश्तेदारों ने समझाया नहीं। खून के रिश्ते ऐसे टूटे कि पड़ोसियों जैसे संबंध भी नहीं रहे,बाप-बेटे में। भाई बहिन में। कोई बात ही ऐसी होगी जो अपनों से बड़ी हो गई और पिता को बेटे के बजाए बेटी के घर रहना अधिक सुकून देने वाला लगा। समझ से परे है कि किसको पत्थर दिल कहें।संवेदना शून्य कौन है? माता-पिता या संतान। धन्य है वो माता पिता जिसने ऐसे बेटे को जन्म दिया। जिसने अपने सास ससुर की अपने माता-पिता की तरह सेवा की। आज के दौर में जब बड़े से बड़े मकान भी माता-पिता के लिए छोटा पड़ जाता है। फर्नीचर से लक दक कमरे खाली पड़े रहेंगे, परंतु माता पिता को अपने पास रखने में शान बिगड़ जाती है। अडजस्टमेंट खराब हो जाता है। कुत्ते को चिकित्सक के पास ले जाने में गौरव का अनुभव किया जाता है। बुजुर्ग माता-पिता के साथ जाने में शर्म आती है। उस समाज में कोई सास ससुर के लिए सालों कुछ करता है। उनको ठाठ से रखता है।तो यह कोई छोटी बात नहीं है। ये तो वक्त ही तय करेगा कि समाज ऐसे बेटे,दामाद को क्या नाम देगा! किसी की पहचान उजागर करना गरिमापूर्ण नहीं है।मगर बात एकदम सच। लेखक भी शामिल था अंतिम यात्रा में। किसी ने कहा है-सारी उम्र गुजारी यों ही,रिश्तों की तुरपाई में,दिल का रिश्ता सच्चा रिश्ता,बाकी सब बेमानी लिख।
Friday, September 9, 2011
बरसात ने बिगड़ी शहर की सूरत जनप्रतिनिधियों को नहीं चिंता
Thursday, September 8, 2011
दामाद ने की ससुर की हत्या खुद पहुँच गया थाने
Monday, September 5, 2011
बरसात ने करवाई तोबा

श्रीगंगानगर-सावन तो जेठ की तरह तपता रहा। भादों सावन की भांति बरस रहा है। सोमवार को तो बरसात से सब तोबा करने लगे।नगर नींद में था। चार बजे उत्तर-पूर्व से बादलों के रैली दक्षिण पश्चिम की ओर दौड़ पड़ी। प्रकृति का ऐसा दृश्य पहाड़ों पर ही दिखता है। ऐसा लगा जैसे बादलों में एक दूसरे से आगे निकलने की हौड़ लगी हो। सर के ऊपर से भागते बादल...वाह! क्या कहने। एक घंटे बाद बरसात आरम्भ हो गई। भोर हो गई। बरसात नहीं रुकी। सुबह आठ बजे तक बादल बरसते ही रहे। लोगों की दिनचर्या काफी बाधित हुई। सड़कों कोई चहल पहल नहीं।बस पानी ही पानी। बरसात के कारण लोग घरों में ही ठहर गए। स्कूलों में विद्यार्थी ना के बराबर पहुंचे। एक सामान अघोषित अवकाश था। लगातार हुई बरसात ने शहर की सभी मुख्य सड़कों को लबालब कर दिया। कई कई इंच पानी सड़कों पर पसरा रहा। छोटी गालियाँ जरुर आवगमन के लायक रही। जिन सड़कों पर पानी था उनके किनारे स्थित दुकानों पर काम लगभग ठप्प ही रहा। बरसात ने काम काज पर असर डाला। सड़कों की हालत ख़राब कर दी। कुछ को छोड़ कर शायद ही कोई सडक ऐसी होगी जी क्षतिग्रस्त नहीं हुई। कहीं सड़क पर खड्डे हैं तो कहीं खड्डों में सड़क के नाम निशान। पानी की निकासी ना होने की वजह से कई इलाकों के लोगों को अपने घर के अन्दर जाने के लिए ईंट,पत्थर,लकड़ी का पट्टा रखना पड़ा। कई घंटे की बरसात ने शहर की हालत तो ख़राब की ही। लोगों की बरसात से तोबा भी करवा दी। आसमान पर काले बादलों का डेरा कम नहीं हुआ। संभव है बादल अभी फिर बरसें।
जिन्दगी का एक रंग ये भी है
परिवार में कई भाई,बहिन। पिता की दुकान। कोई खास बड़ी नहीं पर घर गृहस्थी मजे से चल रही है।बच्चे पढ़ते हैं। समय आगे बढ़ा। बच्चे भी बड़े हुए। खर्चा बढ़ा। बड़ा लड़का पिता का हाथ बंटाने लगा। बाकी बच्चों की कक्षा बड़ी हुई। खर्चे और अधिक बढ़ गए। चलो एक लड़के ने और घर की जिम्मेदारी संभाल ली। एक भाई पढता रहा।दूसरे भाई उसी में अपने सपने भी देखने लगे।घर की कोई जिम्मेदारी नहीं थी सो पढाई करता रहा। आगे बढ़ता रहा।दिन,सप्ताह,महीने,साल गुजरते कितना समय लगता है।वह दिन भी आ गया जब छोटा बड़ा बन गया। इतना बड़ा बन गया कि जो घर के बड़े थे उसके सामने छोटे पड़ गए। जब कद बड़ा तो रिश्ता भी बड़े घर का आया। रुतबा और अधिक हो गया। खूब पैसा तो होना ही था। भाई,बहिनों की जिम्मेदारी तो पिता,भाइयों ने पूरी कर ही दी। पुश्तैनी काम में अब उतना दम नहीं था कि भाइयों के घर चल सके। इसके लायक तो यही था कि वह भाइयों की मदद करे। उनको अपने बराबर खड़ा करे। ये तो क्या होना था उसने तो पिता की सम्पति में अपना हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। बड़ा था। सबने उसी की सुनी। देना पड़ा उसकी हिस्सा। अब भला उसको ये कहाँ याद था कि उसके लिए भाइयों क्या क्या किया? बड़े भाइयों का कद उसके सामने छोटा हो गया। इस बात को याद रखने का समय किसके पास कि उसे यहाँ तक पहुँचाने में भाई बहिन ने कितना किस रूप में किया। उसने तो बहुत कुछ बना लिया। भाइयों के पास जो था उसका बंटवारा हो गया।
यह सब किसी किताब में नहीं पढ़ा। दादा,दादी,नाना,नानी ने भी ऐसी कोई बात नहीं सुने। यह तो समाज की सच्चाई है। कितने ही परिवार इसका सामना कर चुके हैं। कुछ कर भी रहे होंगे। कैसी विडम्बना है कि सब एक के लिए अपना कुछ ना कुछ त्याग करते हैं। उसको नैतिक,आर्थिक संबल देते हैं। उसको घर की जिम्मेदारी से दूर रखते हैं ताकि वह परिवार का नाम रोशन कर सके। समय आने पर सबकी मदद करे। उनके साथ खड़ा रहे। घर परिवार की बाकी बची जिम्मेदारी संभाले। उस पर भरोसा करते हैं। परन्तु आह! रे समय। जिस पर भरोसा किया वह सबका भरोसा तोड़ कर अपनी अलग दुनिया बसा लेता है। उसको यह याद ही नहीं रहता कि आज जो भी कुछ वह है उसमें पूरे परिवार का योगदान है। उसे यहाँ तक आने में जो भी सुविधा मिली वह परिवार ने दी। उसको घर की हर जिम्मेदारी से दूर रखा तभी तो यहाँ तक पहुँच सका। वह बड़ा हो गया लेकिन दिल को बड़ा नहीं कर सका। जिस दुकान पर वह कभी भाई ,पिता की रोटी तक लेकर नहीं आज वह उसमें अपना शेयर लेने के लिए पंचायत करवा रहा है। जो उसने कमाया वह तो उसके अकेले का। जो भाइयों ने दुकान से कमाया वह साझे का। बड़ा होने का यही सबसे अधिक फायदा है कि उसको छोटी छोटी बात याद नहीं रहती।शुक्र है भविष्य के बदलते परिवेश में ऐसा तो नहीं होने वाला। क्योंकि आजकल तो एक ही लड़का होता है। समाज का चलन है कि उसको पढने के लिए बाहर भेजना है। जब शादी होगी तो बेटा बहू या तो बच्चे के नाना नानी को अपने यहाँ बुला लेंगे या बच्चे को दादा दादी के पास भेज देंगे,उसको पालने के लिए। उनकी अपनी जिन्दगी है। प्राइवेसी है।
Sunday, September 4, 2011
आधार पहचान का प्रमाण है नागरिकता का नहीं
श्रीगंगानगर-भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे "आधार" आई कार्ड अब लोगों के घरं में पहुंचने शुरू हो चुके हैं। आठ इंच लम्बे इस कार्ड के दो पार्ट हैं।एक पार्ट को काट कर व्यक्ति अपनी पहचान के लिए उसे अपने साथ रख सकता है। उस पर उसकी फोटो के साथ उसका नाम,पता लिखा है। १२ डिजिट में आधार नम्बर है। साथ में लिखा है आधार-आम आदमी का अधिकार। सबसे ऊपर तीन रंग रंग में हिंदी अंग्रेजी में भारत सरकार और भारतीय विशिष्ट नागरिक प्राधिकरण लिख है। कार्ड के पीछे कुछ निर्देश लिखे हैं। जिसके अनुसार आधार पहचान का प्रमाण है,नागरिकता का नहीं। दूसरा-पहचान का प्रमाण ऑन लाइन औथन्टीकेशन द्वारा प्राप्त करने को कहा गया है। किसी प्रकार की मदद के लिए १८०० १८० १९४७ पर सम्पर्क किया जा सकता है। या उनके पते पर चिठ्ठी भेजें। जो कार्ड पर लिखा है। कार्ड बहुत ही बढ़िया ढंग से बनाया गया है। गुड लूकिंग है। अगर प्रेषित ने स्वीकार करने से मना कर दिया। वह मृत है। पता पूरा नहीं है। प्रेषित नहीं पाया गया। या कोई दावेदार नहीं है कार्ड वापिस बेंगलुरु चला जायेगा।