Sunday, September 18, 2011

चिकित्सक बेटे के कंधे को तरस गई पिता की अर्थी

श्रीगंगानगर-सनातन धर्म,संस्कृति में पुत्र की चाहना इसीलिए की जाती है ताकि पिता उसके कंधे पर अंतिम सफर पूरा करे। शायद यही मोक्ष होता होगा। दोनों का। लेकिन तब कोई क्या करे जब पुत्र के होते भी ऐसा ना हो। पुत्र भी कैसा। पूरी तरह सक्षम। खुद भी चिकित्सक पत्नी भी। खुद शिक्षक था। तीन बेटी,एक बेटा। सभी खूब पढे लिखे। ईश्वर जाने किसका कसूर था? माता-पिता बेटी के यहाँ रहने लगे। पुत्र,उसके परिवार से कोई संवाद नहीं। उसने बहिनों से भी कोई संपर्क नहीं रखा। बुजुर्ग पिता ने बेटी के घर अंतिम सांस ली। बेटा नहीं आया। उसी के शहर से वह व्यक्ति आ पहुंचा जो उनको पिता तुल्य मानता था। सूचना मिलने के बावजूद बेटा कंधा देने नहीं आया।किसको अभागा कहेंगे?पिता को या इकलौते पुत्र को! पुत्र वधू को क्या कहें!जो इस मौके पर सास को धीरज बंधाने के लिए उसके पास ना बैठी हो। कैसी विडम्बना है समाज की। जिस बेटी के घर का पानी भी माता पिता पर बोझ समझा जाता है उसी बेटी के घर सभी अंतिम कर्म पूरे हुए। सालों पहले क्या गुजरी होगी माता पिता पर जब उन्होने बेटी के घर रहने का फैसला किया होगा! हैरानी है इतने सालों में बेटा-बहू को कभी समाज में शर्म महसूस नहीं हुई।समाज ने टोका नहीं। बच्चों ने दादा-दादी के बारे में पूछा नहीं या बताया नहीं। रिश्तेदारों ने समझाया नहीं। खून के रिश्ते ऐसे टूटे कि पड़ोसियों जैसे संबंध भी नहीं रहे,बाप-बेटे में। भाई बहिन में। कोई बात ही ऐसी होगी जो अपनों से बड़ी हो गई और पिता को बेटे के बजाए बेटी के घर रहना अधिक सुकून देने वाला लगा। समझ से परे है कि किसको पत्थर दिल कहें।संवेदना शून्य कौन है? माता-पिता या संतान। धन्य है वो माता पिता जिसने ऐसे बेटे को जन्म दिया। जिसने अपने सास ससुर की अपने माता-पिता की तरह सेवा की। आज के दौर में जब बड़े से बड़े मकान भी माता-पिता के लिए छोटा पड़ जाता है। फर्नीचर से लक दक कमरे खाली पड़े रहेंगे, परंतु माता पिता को अपने पास रखने में शान बिगड़ जाती है। अडजस्टमेंट खराब हो जाता है। कुत्ते को चिकित्सक के पास ले जाने में गौरव का अनुभव किया जाता है। बुजुर्ग माता-पिता के साथ जाने में शर्म आती है। उस समाज में कोई सास ससुर के लिए सालों कुछ करता है। उनको ठाठ से रखता है।तो यह कोई छोटी बात नहीं है। ये तो वक्त ही तय करेगा कि समाज ऐसे बेटे,दामाद को क्या नाम देगा! किसी की पहचान उजागर करना गरिमापूर्ण नहीं है।मगर बात एकदम सच। लेखक भी शामिल था अंतिम यात्रा में। किसी ने कहा है-सारी उम्र गुजारी यों ही,रिश्तों की तुरपाई में,दिल का रिश्ता सच्चा रिश्ता,बाकी सब बेमानी लिख।

Friday, September 9, 2011

बरसात ने बिगड़ी शहर की सूरत जनप्रतिनिधियों को नहीं चिंता

श्रीगंगानगर-बहुत अधिक बरसात ने शहर की हालत ख़राब कर दी है। सत्ता पक्ष चुप है और विपक्ष के पास केवल बयान है। जनता अपने हाल पर है। कोई सामाजिक संगठन उनके लिए कुछ करे तो ठीक वरना रहो भगवान भरोसे। पहली बरसात का पानी निकलता ही नहीं कि एक और बरसात हालत बिगाड़ देती है। कोई सड़क,गली ऐसी नहीं जहाँ बरसात का पानी ना पसरा हो। पानी खड़ा हो तो ना तो गली की सफाई हो सकती है ना नालियों की। पाखानों के टैंकों का पानी नालियों में निकलता है और यही पानी अब बरसात के पानी में मिलकर बदबू आर रहा है। शायद ही कोई ऐसी सड़क बची होगी जिसपर सुरक्षित आवागमन संभव है। गन्दा पानी, खड्डे,बदबू ने लोगों को बहुत अधिक परेशानी में डाल रखा है।जनता को तो ऐसा लगता है जैसे यहाँ ना तो प्रशासन है ना कोई नेता। अफसरों की तो बात क्या करनी निर्वाचित पार्षद ही गायब से हैं। उन्हें उस चुनाव में अधिक रूचि है जो कृषि उपज मंडी समिति का प्रतिनिधि चुनेगा। उनके वार्डों के हालत क्या हैं उनसे उनको कोई मतलब ही नहीं। प्रशासन के आपदा प्रबंधन कैसे हैं ये सबके सामने आ चुका है। जिले में बरसात के कारण कई व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जिला मुख्यालय पर कितने ही ऐसे इलाके हैं जहाँ के घरों में पानी है। अनेक क्षेत्र ऐसे है जहाँ के लोगों को अपने घरों में आना जाना मुश्किल हो चुका है। क्योंकि उनके घरों के आगे पानी पसरा हुआ है। शहर को इस हालत में केवल प्रकृति ही बचा सकती है। वह किसी के बस में नहीं है।

Thursday, September 8, 2011

दामाद ने की ससुर की हत्या खुद पहुँच गया थाने

श्रीगंगानगर-गाँव चार जैड प्रथम में एक व्यक्ति ने तेज धारदार अथियर से अपने ससुर की हत्या कर दी। फिर खुद ही साईकिल पर वह थाने पहुँच गया। ससुर हरबंश कुल्चानिया और उसके दामाद वेद प्रकाश की ढाणी पास पास है। वेद प्रकाश के बच्चे नाना के घर आये हुए थे। यहीं हरबंश का भतीजा भी आया हुआ था। बच्चे कुछ दिन नाना के पास ही रहना चाहते थे। क्योंकि वेद प्रकश उनसे मार पीट करता था। हरबंश के परिवार ने उसको समझाया भी। लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। दोपहर को बच्चे अपने घर पुस्तकें लेने गए तो वेदप्रकाश ने उनको नाना के घर वापिस नहीं जाने दिया। बच्चों ने बहार आकर नाना को आवाज लगे। इस पर हरबंश अपने भतीजे के साथ वेदप्रकाश के घर आ गया। बच्चों के ले जाने ना लेजाने के मामले में दोनों में तकरार हो गई। वेद प्रकाश कस्सी लेकर आया और अपने ससुर के सर पर वार किया। हरबंश नीचे गिरा तो वेद प्रकाश ने पैरों पर भी कस्सी से वार किये। पुलिस को क्सुचना मिली। हरबंश को हस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। इधर वेदप्रकाश साईकिल पर कोतवाली पहुँच गया। जहाँ से उसे जवाहर नगर थाना ले जाया गया। वेद प्रकाश पहले बी एस एफ में था। डेढ़ दशक तक नौकरी करने के बाद उसने वह नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Monday, September 5, 2011

बरसात ने करवाई तोबा


श्रीगंगानगर-सावन तो जेठ की तरह तपता रहा। भादों सावन की भांति बरस रहा है। सोमवार को तो बरसात से सब तोबा करने लगे।नगर नींद में था। चार बजे उत्तर-पूर्व से बादलों के रैली दक्षिण पश्चिम की ओर दौड़ पड़ी। प्रकृति का ऐसा दृश्य पहाड़ों पर ही दिखता है। ऐसा लगा जैसे बादलों में एक दूसरे से आगे निकलने की हौड़ लगी हो। सर के ऊपर से भागते बादल...वाह! क्या कहने। एक घंटे बाद बरसात आरम्भ हो गई। भोर हो गई। बरसात नहीं रुकी। सुबह आठ बजे तक बादल बरसते ही रहे। लोगों की दिनचर्या काफी बाधित हुई। सड़कों कोई चहल पहल नहीं।बस पानी ही पानी। बरसात के कारण लोग घरों में ही ठहर गए। स्कूलों में विद्यार्थी ना के बराबर पहुंचे। एक सामान अघोषित अवकाश था। लगातार हुई बरसात ने शहर की सभी मुख्य सड़कों को लबालब कर दिया। कई कई इंच पानी सड़कों पर पसरा रहा। छोटी गालियाँ जरुर आवगमन के लायक रही। जिन सड़कों पर पानी था उनके किनारे स्थित दुकानों पर काम लगभग ठप्प ही रहा। बरसात ने काम काज पर असर डाला। सड़कों की हालत ख़राब कर दी। कुछ को छोड़ कर शायद ही कोई सडक ऐसी होगी जी क्षतिग्रस्त नहीं हुई। कहीं सड़क पर खड्डे हैं तो कहीं खड्डों में सड़क के नाम निशान। पानी की निकासी ना होने की वजह से कई इलाकों के लोगों को अपने घर के अन्दर जाने के लिए ईंट,पत्थर,लकड़ी का पट्टा रखना पड़ा। कई घंटे की बरसात ने शहर की हालत तो ख़राब की ही। लोगों की बरसात से तोबा भी करवा दी। आसमान पर काले बादलों का डेरा कम नहीं हुआ। संभव है बादल अभी फिर बरसें।

जिन्दगी का एक रंग ये भी है

परिवार में कई भाई,बहिन। पिता की दुकान। कोई खास बड़ी नहीं पर घर गृहस्थी मजे से चल रही है।बच्चे पढ़ते हैं। समय आगे बढ़ा। बच्चे भी बड़े हुए। खर्चा बढ़ा। बड़ा लड़का पिता का हाथ बंटाने लगा। बाकी बच्चों की कक्षा बड़ी हुई। खर्चे और अधिक बढ़ गए। चलो एक लड़के ने और घर की जिम्मेदारी संभाल ली। एक भाई पढता रहा।दूसरे भाई उसी में अपने सपने भी देखने लगे।घर की कोई जिम्मेदारी नहीं थी सो पढाई करता रहा। आगे बढ़ता रहा।दिन,सप्ताह,महीने,साल गुजरते कितना समय लगता है।वह दिन भी आ गया जब छोटा बड़ा बन गया। इतना बड़ा बन गया कि जो घर के बड़े थे उसके सामने छोटे पड़ गए। जब कद बड़ा तो रिश्ता भी बड़े घर का आया। रुतबा और अधिक हो गया। खूब पैसा तो होना ही था। भाई,बहिनों की जिम्मेदारी तो पिता,भाइयों ने पूरी कर ही दी। पुश्तैनी काम में अब उतना दम नहीं था कि भाइयों के घर चल सके। इसके लायक तो यही था कि वह भाइयों की मदद करे। उनको अपने बराबर खड़ा करे। ये तो क्या होना था उसने तो पिता की सम्पति में अपना हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। बड़ा था। सबने उसी की सुनी। देना पड़ा उसकी हिस्सा। अब भला उसको ये कहाँ याद था कि उसके लिए भाइयों क्या क्या किया? बड़े भाइयों का कद उसके सामने छोटा हो गया। इस बात को याद रखने का समय किसके पास कि उसे यहाँ तक पहुँचाने में भाई बहिन ने कितना किस रूप में किया। उसने तो बहुत कुछ बना लिया। भाइयों के पास जो था उसका बंटवारा हो गया।
यह सब किसी किताब में नहीं पढ़ा। दादा,दादी,नाना,नानी ने भी ऐसी कोई बात नहीं सुने। यह तो समाज की सच्चाई है। कितने ही परिवार इसका सामना कर चुके हैं। कुछ कर भी रहे होंगे। कैसी विडम्बना है कि सब एक के लिए अपना कुछ ना कुछ त्याग करते हैं। उसको नैतिक,आर्थिक संबल देते हैं। उसको घर की जिम्मेदारी से दूर रखते हैं ताकि वह परिवार का नाम रोशन कर सके। समय आने पर सबकी मदद करे। उनके साथ खड़ा रहे। घर परिवार की बाकी बची जिम्मेदारी संभाले। उस पर भरोसा करते हैं। परन्तु आह! रे समय। जिस पर भरोसा किया वह सबका भरोसा तोड़ कर अपनी अलग दुनिया बसा लेता है। उसको यह याद ही नहीं रहता कि आज जो भी कुछ वह है उसमें पूरे परिवार का योगदान है। उसे यहाँ तक आने में जो भी सुविधा मिली वह परिवार ने दी। उसको घर की हर जिम्मेदारी से दूर रखा तभी तो यहाँ तक पहुँच सका। वह बड़ा हो गया लेकिन दिल को बड़ा नहीं कर सका। जिस दुकान पर वह कभी भाई ,पिता की रोटी तक लेकर नहीं आज वह उसमें अपना शेयर लेने के लिए पंचायत करवा रहा है। जो उसने कमाया वह तो उसके अकेले का। जो भाइयों ने दुकान से कमाया वह साझे का। बड़ा होने का यही सबसे अधिक फायदा है कि उसको छोटी छोटी बात याद नहीं रहती।शुक्र है भविष्य के बदलते परिवेश में ऐसा तो नहीं होने वाला। क्योंकि आजकल तो एक ही लड़का होता है। समाज का चलन है कि उसको पढने के लिए बाहर भेजना है। जब शादी होगी तो बेटा बहू या तो बच्चे के नाना नानी को अपने यहाँ बुला लेंगे या बच्चे को दादा दादी के पास भेज देंगे,उसको पालने के लिए। उनकी अपनी जिन्दगी है। प्राइवेसी है।

ये रिश्ते भी

अजब शै हैं ये रिश्ते भी
बहुत मजबूत लगते हैं,
जरा सी भूल से लेकिन
भरोसा टूट जाता है।

Sunday, September 4, 2011

आधार पहचान का प्रमाण है नागरिकता का नहीं


श्रीगंगानगर-भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे "आधार" आई कार्ड अब लोगों के घरं में पहुंचने शुरू हो चुके हैं। आठ इंच लम्बे इस कार्ड के दो पार्ट हैं।एक पार्ट को काट कर व्यक्ति अपनी पहचान के लिए उसे अपने साथ रख सकता है। उस पर उसकी फोटो के साथ उसका नाम,पता लिखा है। १२ डिजिट में आधार नम्बर है। साथ में लिखा है आधार-आम आदमी का अधिकार। सबसे ऊपर तीन रंग रंग में हिंदी अंग्रेजी में भारत सरकार और भारतीय विशिष्ट नागरिक प्राधिकरण लिख है। कार्ड के पीछे कुछ निर्देश लिखे हैं। जिसके अनुसार आधार पहचान का प्रमाण है,नागरिकता का नहीं। दूसरा-पहचान का प्रमाण ऑन लाइन औथन्टीकेशन द्वारा प्राप्त करने को कहा गया है। किसी प्रकार की मदद के लिए १८०० १८० १९४७ पर सम्पर्क किया जा सकता है। या उनके पते पर चिठ्ठी भेजें। जो कार्ड पर लिखा है। कार्ड बहुत ही बढ़िया ढंग से बनाया गया है। गुड लूकिंग है। अगर प्रेषित ने स्वीकार करने से मना कर दिया। वह मृत है। पता पूरा नहीं है। प्रेषित नहीं पाया गया। या कोई दावेदार नहीं है कार्ड वापिस बेंगलुरु चला जायेगा।


चाह गई चिंता मिटी मनवा बेपरवाह
जिसको कुछ नहीं चाहिए वो ही शहंशाह

Saturday, September 3, 2011

शंकर शंकर हो गया।

कोई पत्थर
चोट खाकर
कंकर कंकर हो गया।
कोई पत्थर
चोट सह कर
शंकर शंकर हो गया।

Sunday, August 21, 2011

मैडम का पानी भरता है।

रातों को नींद में
डरता है,
क्यों अन्ना अन्ना
करता है।
जो तेरी नीयत में
खोट नहीं,
तो अन्ना से क्यों
लड़ता है।
छोड़ दे कुर्सी
आ मैदान में,
क्यों मैडम का
पानी भरता है।

Wednesday, August 17, 2011

अन्ना के समर्थन में भूख हड़ताल



श्रीगंगानगर-अन्ना हज़ारे के समर्थन में महेश पेड़ीवाल,ज्योतिषी अजीत सहारण की भूख हड़ताल जारी है। आज धन मंडी के व्यापारियों ने अनशन स्थल पर आ अपना समर्थन जताया। मंडी में कई सौ व्यापारी हैं। उसको देखते हुए आने वाले व्यापारियों की संख्या बहुत कम रही। जबकि दी गंगानगर ट्रेडर्स संघ के अध्यक्ष संजय महिपाल ने सभी व्यापारियों के आने की बात कही थी। व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर महेश पेड़ीवाल और अजीत सहारण का अभिनंदन किया। फिर उनके साथ ही एक दिन के उपवास पर बैठ गए। राजस्थान व्यापार संघ ने भी एक दिन के उपवास का आह्वान किया है। आंदोलन से जुड़े तेजेंदर पाल टिम्मा ने बताया कि प्रतिदिन एक व्यापारिक संघ अनशन स्थल पर आकर भूख हड़ताल करने वालों के प्रति अपना समर्थन जताएँगे। अनशन स्थल पर आधी रात तक लोगों का आना जाना लगा रहा।

Sunday, July 31, 2011

बाइस्कोप देखो


देखो देखो
बाइस्कोप देखो,
धर्मों का सजा है
बाजार देखो,
बाबाओं का बढ़ता
कारोबार देखो,
ये है बापू आशा राम
वैभव की इसकी
बहार देखो,
पैसा फैंको
तमाशा देखो।

Thursday, July 28, 2011

ऑनलाइन अखबार

गंगानगर-- हम सब जानते हैं कि कुछ कोस पर भाषा,बोली बदल जाती है और अखबारों की खबरें भी । श्रीगंगानगर के अखबार में हम जो खबर पढ़ते हैं वह किसी कस्बे,शहर में रहने वाला नहीं पढ़ पाता। अखबार भले ही एक हो मगर खबर एक समान नहीं होती। ऐसे में श्रीगंगानगर से दूर रहने वाले ये नहीं जान पाते कि श्रीगंगानगर क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, शिक्षा, चिकित्सा, कला, साहित्य,…………. पटल पर क्या हो रहा है। अब सब वही पढ़ेंगे जो श्रीगंगानगर मे रहने वाले। इसके लिए हम शुरू कर रहें हैं ऑनलाइन अखबार www.newsbox4u.com । आज जमाना इंटरनेट का है। धरती का कोई कोना ऐसा नहीं जहां इंटरनेट की पहुँच ना हो। जब इंटरनेट है तो www.newsbox4u.com भी होगा। हमारी योजना अगस्त के दूसरे सप्ताह में इसकी विधिवत आरंभ करने की है। यह क्षेत्र ऐसा है जिसमें हर पल सुधार,बदलाव,नयापन की आवश्यकता देखने को मिलती है। हमारा यह प्रयास होगा इसमें वो हर सामग्री हो जो आप लोग पढ़ना चाहते हो। संचालक,संपादक और पाठक की पसंद अलग अलग होती है। जरूरी नहीं है कि जो सामग्री पाठक पढ़ना चाहे वह संपादक दे। ऐसा भी हो सकता है कि संपादक तो देना चाहता है मगर संचालक की नीति में नहीं है। इसके बावजूद कोशिश रहेगी कि यह वेबसाइट सबकी चहेती बने। हम सबकी बात सबके साथ करेंगे। किसी की निंदा या चापलूसी करना कोई उद्देश्य नहीं। हां,आलोचना,प्रशंसा तो होगी ही। व्यक्तिगत छींटाकसी हमारी पत्रकारिता का हिस्सा नहीं रहा। फिलहाल इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है कि यह जल्दी ही आपकी दिनचर्या का हिस्सा बनेगी।

पाक की कूटनीति


-----चुटकी------

तमाम मुद्दे
वैसे के वैसे
खड़े हैं,
सब उसकी
सुन्दरता के
पीछे पड़े हैं।

Tuesday, July 26, 2011

कारगिल विजय को सलाम




श्रीगंगानगर में कारगिल विजय दिवस बड़े ही गौरवपूर्ण ढंग से सादगी के साथ मनाया गया। इसमें अमर जवान ज्योति के प्रतीक स्थान पर सेना,पुलिस,विधार्थियों और आम जन ने शहीदों को पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

Monday, July 25, 2011

अग्रवाल समाज को जांदू का पल्लू थमाने का ताना बाना



श्रीगंगानगर—सवा दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को निगाह में रख अग्रवाल समाज को सभापति जगदीश जांदू का पल्लू थमाने की तैयारी है। इसके लिए ताना बाना बुन लिया गया है। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष नत्थू राम सिंगला के हाथ में इस महत्वपूर्ण काम की कमान है जो पार्षद के नाते जांदू के करीबी हैं। समिति के छात्रवृति कार्यक्रम में गए समाज के जाने माने व्यक्तियों ने यह सब अपनी आँखों से देखा। दिल से महसूस किया। यहां जगदीश जांदू एंड कंपनी प्रमुखता से मौजूद थी। खुद जगदीश जांदू मंच पर थे। उनके साथ थे आयुक्त हितेश कुमार । अनेक पार्षद अग्रिम पंक्ति में स्थान पाए हुए थे। किसी समाज के कार्यक्रम में किसी गैर अग्रवाल राजनेता की कंपनी की उपस्थिति नई थी। अगर जांदू एंड कंपनी को जनप्रतिनिधि के नाते बुलाया गया तो फिर विधायक राधेश्याम गंगानगर को बुलाया जाना और भी बेहतर होता। आयुक्त के स्थान पर या उनके साथ जिला कलेक्टर की मौजूदगी समारोह को और भी भव्य बनाती। सत्ता के निकट समाज को ले जाना है तो फिर गौड़ साहब कौन सा दूर थे। नगर में रहने अन्य समाज से तालमेल बढ़ाना की इच्छा थी तो फिर अरोड़ा,ब्राह्मण,राजपूत,सिख,नायक,मेघवाल .......... समाज के अध्यक्षों को बुला सम्मानजनक स्थान पर बिठाया जाता। लेकिन ऐसा तो दिल में था ही नहीं। ये नेता जांदू के विरोधी हैं। जबकि श्री सिंगला जांदू के पाले में। जब वे उनके साथ है तो उनका पहला कर्तव्य है अग्रवाल समाज को जांदू का पल्लू पकड़वाना। समिति के मुख्य संरक्षक बी डी अग्रवाल की भी इसमें मूक सहमति दिखी। वरना जांदू एंड कंपनी को बुलाना असंभव था। जांदू की एक मात्र ख़्वाहिश विधायक बनना है। अग्रवाल समाज श्री सिंगला के पीछे लग अगर जांदू का पल्लू पकड़ लेता है तो उसे और क्या चाहिए। यह उनकी लीडरशिप में अग्रवाल समाज का नया इतिहास लिखे जाने का संकेत है। संकेत है नई चेतना का। क्योंकि दूसरे समाज के राजनेता,उसके समर्थक जनप्रतिनिधियों को बुलाने की पहल उनकी ही है। यह उनके खुले विचारों का कमाल है। देखना ये कि अग्रवाल समाज इस बात को समझता है या नहीं। फिलहाल वे जांदू को यह संदेश देने में सफल हो गए कि मेरे नेतृत्व में अग्रवाल समाज उनके साथ है। अग्रवाल समाज अपनी शोभा यात्रा में श्री सिंगला के नेतृत्व में यह नारा “जांदू तुम आगे बढ़ो,अग्रवाल तुम्हारे साथ हैं” लगाते दिखे तो अचरज नहीं होना चाहिए। मजबूर कहते हैं—जो झूठ पे खुल्ला वार करे,जो सच पे जां निसार करे,जो साफ कहे जो साफ रहे, बेखौफ हो हक की बात कहे। खुदगर्ज तेरी दुनिया वाले इसको बगावत कहते हैं।

Tuesday, July 19, 2011

सबकी बात सबके साथ

हम सब जानते हैं कि कुछ कोस पर भाषा,बोली बदल जाती है और अखबारों की खबरें भी । श्रीगंगानगर के अखबार में हम जो खबर पढ़ते हैं वह किसी कस्बे,शहर में रहने वाला नहीं पढ़ पाता। अखबार भले ही एक हो मगर खबर एक समान नहीं होती। ऐसे में श्रीगंगानगर से दूर रहने वाले ये नहीं जान पाते कि श्रीगंगानगर क्षेत्र के आर्थिक,सामाजिक,राजनीतिक,धार्मिक,शिक्षा,चिकित्सा,कला,साहित्य,…………. पटल पर क्या हो रहा है। अब सब वही पढ़ेंगे जो श्रीगंगानगर मे रहने वाले। इसके लिए हम शुरू कर रहें हैं ऑनलाइन अखबार www.newsbox4u.com । आज जमाना इंटरनेट का है। धरती का कोई कोना ऐसा नहीं जहां इंटरनेट की पहुँच ना हो। जब इंटरनेट है तो www.newsbox4u.com भी होगा।

यह तभी संभव होगा जब आप इस वेबसाइट को अपना जान हमें अपने इलाके की हर खबर से परिचित करवाएंगे। यह आप ही कर सकते हैं क्योंकि आप अपने इलाके की नब्ज को जानते हैं। उसका नजरिया आपकी नजर में है। आपकी खबर कुछ मिनट में दुनिया की नजर में होगी। उम्मीद है आपकी मार्फत दुनिया आपके इलाके को आपकी नजर से पढ़ पाएगी।

आपका साथी

गोविंद गोयल ,संपादक

www.newsbox4u.com

………………………………………………………………………………………………

237—मुखर्जी नगर,श्रीगंगानगर[राजस्थान] 335001

फोन-09414246080

gg.ganganagar@yahoo.com

Sunday, July 17, 2011

रिमझिम रिमझिम

रिमझिम रिमझिम
पड़ता रहा मेह,
लिपटे रहे
एक दूजे से
बढ़ता रहा नेह।

राजस्थान का मंत्री पंजाब का एक्सईएन


राजस्थान के मंत्री गुरमीत सिंह कुनर ने किसानों को पूरा सिंचाई पानी दिलाने के लिए पंजाब में राजस्थान की नहरों का दौरा किया। पंजाब राजस्थान के हिस्से का पानी कितना कहाँ देता है इसकी जानकारी ली। एक मंत्री को यह सब पंजाब के एक एक्स ए एन ने बताया। राजस्थान के मंत्री के लिए पंजाब का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। जबकि गुरमीत सिंह कुनर राजस्थान के जल संसाधन मंत्री भी है। ऐसा लगता है की पंजाब ने राजस्थान के मंत्री को कोई अहमियत नहीं दी। पंजाब की धरती पर राजस्थान की नहरों में जितना पानी बहता है उसमें सरे आम चोरी होती है। राजस्थान सरकार कुछ नहीं कर पाती।हरि के पतन पर एक एक्स ए एन था । फिरोजपुर में पंजाब ने अपने एस ई को मंत्री को जानकारी देने के लिए भेजा।

Wednesday, July 13, 2011

अधिकारी के डर से मांगी मौत


एक आम आदमी किसी पुलिस अधिकारी के खौफ से मरने की अनुमति मांगे तो बात कुछ हजम हो सकती है। यहाँ तो पुलिस वाला पुलिस अधिकारी के डर से आत्महत्या की अनुमति मांग रहा है। कोतवाली थाना में एक ए एस आई है धर्मपाल। उसका आरोप है कि उसे कोतवाल नारायण सिंह लगातार प्रताड़ित कर रहा है। वह इतना तंग आ गया कि मरना चाहता है। इस बारे में उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर राष्ट्रपति तक पत्र लिखा है। पुलिस में इस मामले से हड़कंप मचा हुआ है।