Tuesday, July 12, 2011

कांग्रेस का ताना बाना

श्रीगंगानगर—किसी पार्टी का जिलाध्यक्ष होने का मतलब ये नहीं कि वह किसी भी प्रकार का चुनाव जीतने या पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव जितवाने में सक्षम है। चुनावी जीत किसी जिलाध्यक्ष की सफलता,असफलता का मापदंड है तो फिर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह किसी काम के नहीं रहे। उनके राज में 2003 के चुनाव में कांग्रेस सभी सीट हारी। साथ में लोकसभा और ज़िला परिषद का चुनाव भी। 2008 में उस क्षेत्र से कांग्रेस धड़ाम हुई जहां से ये विधानसभा का टिकट मांग रहे थे। उस विधानसभा से कांग्रेस हारी जहां ये निवास करते है। सभापति और ज़िला प्रमुख के चुनाव में भी यही परिणाम रहा। गत नो साल में पृथ्वी पाल ने पार्टी को जीत दिलाई ना दिलाई मगर वे खुद हर बाजी जीतते चले गए। नई ज़िला कार्यकारिणी पर बस एक नजर पड़ते ही उनकी जीत का झण्डा दिखाई देने लगता है। उन्होने दिल खोलकर अपने बंदों को ओबलाइज किया। राजनीति में यह नहीं देखा जाता कि बंदे की योग्यता क्या है? वह पद के काबिल है या नहीं? यहां तो सफलता का पैमाना अपने समर्थकों को काम पर लगाना है। अधिक से अधिक संख्या में उनको एडजस्ट करना है। कुलदीप इंदौरा होंगे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष। किन्तु कार्यकारिणी में पृथ्वी पाल सिंह का दबदबा है। ठीक है कि उनको कहीं से टिकट नहीं मिला। पार्टी की सत्ता आने के बाद उनको कोई पद नहीं मिला। जो था वह भी जाता रहा। इसका ये मतलब नहीं कि पृथ्वी पाल सिंह गुजरे जमाने की बात हो गए। गत नो साल में जिलाध्यक्ष रहते हुए दिल्ली से जयपुर के कांग्रेस गलियारों में जो संबंध पृथ्वी पाल सिंह ने बनाए वह कम नहीं है। वह भी उस दौरान जब ज़िले के सभी बड़े कांग्रेसी उनके खिलाफ थे। लाख कोशिश के बावजूद कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका। राधेश्याम गंगानगर की तरह अपनी मर्जी से चलाई कांग्रेस। पहले पार्टी राधेश्याम कांग्रेस थी वह बाद में सरदार कांग्रेस बन गई। संभव है कई साल रहे भी। क्योंकि कुलदीप इंदौरा का लक्ष्य अनूपगढ़ सीट को फतेह करना है। और पृथ्वी पाल का श्रीकरणपुर से टिकट लेना। इनको अपने अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो या ना हो मगर ये तो सत्य है कि दोनों एक दूसरे के मददगार तो होंगे ही। हों भी क्यों ना। इन्होने ज़िला कांग्रेस का ताना बाना ही ऐसा बुना है। मजबूर के शब्दों में--कहने को तो सब कुछ कह डाला,कुछ कहते हैं,कुछ कह नहीं सकते।

Tuesday, July 5, 2011

उंझा मंडी का दौरा किया कुनर ने



अहमदाबाद—राजस्थान के कृषि विपणन मंत्री श्री गुरमीत सिंह कुनर ने आज यहाँ से 150 किलोमीटर दूर जीरा और ईसबगोल के लिए विख्यात उंझा मंडी का दौरा किया। उनके साथ गुजरात मार्केटिंग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल था। श्री कुनर ने मंडी की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। मंडी के चेयरमेन, अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। उन्होने यहाँ के व्यापारियों,किसानों,जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात की। इसके बाद श्री श्री कुनर आलू की जानी मानी मंडी डीसा पहुंचे। यहां भी श्री कुनर ने मंडी का अवलोकन कर यहां विपणन संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। आलू का प्रोसेसिंग प्लांट देखा। श्री कुनर ने दोनों मंडियों मे बोली की प्रक्रिया भी देखी।श्री कुनर ने अहमदाबाद में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर कृषि उत्पादों के आधुनिक भंडारण तरीकों की जानकारी ली। श्री कुनर अपने अधिकारियों के साथ कल रात अहमदाबाद पहुंचे थे।

बुधवार को श्री कुनर का नासिक की मंडी का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। नासिक देश भर प्याज की मंडी के रूप में अपनी पहचान रखता है।

श्री कुनर ने बताया कि राजस्थान मे जितना भी जीरा होता है उसका सत्तर से अस्सी प्रतिशत उंझा मंडी में बिक्री हेतु लाया जाता है। श्री कुनर के अनुसार उनके दौरे का मकसद वह जानकारी लेना है जिसके कारण राजस्थान के किसान इतनी दूर अपनी फसल लेकर आते हैं। ताकि उनको वैसी ही सुविधाएं राजस्थान की मंडियों में उपलब्ध करवाई जा सके। श्री कुनर ने बताया कि किसानों को मंडियों मे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जो देश की अन्य मंडियों में है। जिससे किसानों को अपने घर से दूर ना जाना पड़े और फसल का बढ़िया दाम घर के आस पास स्थित मंडी में मिल सके।

Saturday, July 2, 2011

इन्टरनेट तो चालू है

श्रीगंगानगर—आप इंटरनेट के रसिया हो! आपके पास शानदार,जानदार और दमदार लेपटोप है! तो बस आपको किसी कंपनी से इंटरनेट सुविधा लेने की कोई जरूरत नहीं है। बिना कोई दाम के आप इंटरनेट घंटों यूज कर सकते हो। यह कोई मज़ाक नहीं। ना ही किसी कंपनी का कोई नया फंडा है। यह तो जुगाड़ है जो आपके काम आ सकता है। बस इसके लिए आपको उस स्थान के आस पास जाना होगा जहां ब्रॉडबैंड से इंटरनेट चलाया जाता है। जहां इंटरनेट चल रहा हो ,उसके कुछ फुट दूर आप भी अपने लेपटोप पर इंटरनेट यूज करने का आनंद ले सकते हो। श्रीगंगानगर के एक स्थान पर नहीं अनेक स्थान पर इस प्रकार से किसी के ब्रॉडबैंड को कोई और यूज कर रहा है। कोई भी असामाजिक तत्व या कोई शरारती इस प्रकार से किसी को आर्थिक चपत लगा सकता है। क्योंकि जितना वह व्यक्ति उपलोड,डाऊनलोड करेगा उसका बिल उसके खाते मे आएगा जिसका वह कनैक्शन है। चूंकि उसकी जेब से कुछ नहीं लगना इसलिए वह इस्तेमाल भी बेदर्दी से करेगा। बीएसएनएल के अधिकृत सूत्र इस बात को स्वीकार करते हैं कि ऐसा संभव है। उनका कहना है कि जिन यूजर के यहाँ वाई फाई मॉडम होता है उसके आस पास कोई दूसरा भी इंटरनेट यूज कर सकता है। वाई फाई मॉडम की रेंज कई फुट तक होती है। इसलिए कई लेपटोप पर एक साथ एक ब्रॉडबैंड से इंटरनेट चलाया जा सकता है। यह मॉडम इस लिए होता है ताकि एक ही बिल्डिंग में रहने वाले एक कनैक्शन से अलग अलग बैठ कर अपना काम कर सकें। उनको कनैक्शन मे अधिक राशि ना खर्च करनी पड़े। सूत्र ने कहा कि ब्रॉडबैंड कनैक्शन का दुरुपयोग रोकने के लिए उसका पासवर्ड किसी को नहीं बताना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कोई आस पास ऐसा व्यक्ति तो नहीं जो आपके इंटरनेट चलाने के समय को जानता हो। संभव है वह उस समय अपने लेपटोप पर इंटरनेट चलाये जब आपका इंटरनेट ऑन हो। सूत्र ने बताया कि इंटरनेट का दुरुपयोग ना हो इसके लिए सावधानी जरूरी है।

Thursday, June 30, 2011

Ganpati ji Hamare Ghar Slideshow: Govind’s trip from Jodhpur, Rajasthan, India to Gangānagar (near Qabala), Azerbaijan was created by TripAdvisor. See another Qabala slideshow. Create your own stunning free slideshow from your travel photos.

Saturday, June 25, 2011

मेरी कसम एक रोटी तो और लो



श्रीगंगानगर—पति भोजन कर रहा है। पत्नी उसके पास बैठी हाथ से पंखा कर रही है। जो चाहिए खुद परोसती है मनुहार के साथ। “एक रोटी तो और लेनी पड़ेगी। आपको मेरी कसम।“ पति प्यार भरी इस कसम को कैसे व्यर्थ जाने देता। रोटी खाई। तारीफ की। काम पर चला गया। यह बात आज की नहीं। उस जमाने की है जब बिजली के पंखे तो क्या बिजली ही नहीं हुआ करती थी। संयुक्त परिवार का जमाना था। रसोई बनाता चाहे कोई किन्तु खिलाने का काम माँ का और शादी के बाद पत्नी का था। पति रोटी आज भी खा रहा है। मगर पत्नी घर के किसी दूसरे काम में व्यस्त है। रोटी,पानी,सब्जी,सलाद जो कुछ भी था ,लाकर रखा और काम में लग गई। पति ने कुछ मांगा। पत्नी ने वहीं से जवाब दिया... बस करो। और मत खाओ। खराब करेगी। “तुमको मेरी कसम। आधी रोटी तो देनी ही पड़ेगी। पति ने कहा।“ “ नहीं मानते तो मत मानो। कुछ हो गया तो मुझे मत कहना। यह कहती हुई वह आधी रोटी थाली में डालकर फिर काम में लग गई।“ पति कब पेट में रोटी डालकर चला गया उसे पता ही नहीं लगा । तब और आज में यही फर्क है। रिश्ता नहीं बदला बस उसमें से मिठास गायब हो गई। जो रिश्ता थोड़ी सी केयर से मीठा होकर और मजबूत हो जाता था अब वह औपचारिक होकर रह गया। यह किसी किताब में नहीं पढ़ा। सब देखा और सुना है। रिश्तों में खिंचाव की यह एक मात्र नहीं तो बड़ी वजह तो है ही। एक दंपती सुबह की चाय एक साथ पीते हैं। दूसरा अलग अलग। एक पत्नी अपने पति को पास बैठकर नाश्ता करवाती है। दूसरी रख कर चली जाती है। कोई भी बता सकता है कि पहले वाले दंपती के यहाँ ना केवल माहौल खुशनुमा होगा बल्कि उनके रिश्तों में मिठास और महक होगी जो घर को घर बनाए रखने में महत्वपूर्ण पार्ट निभाती है। क्योंकि सब जानते हैं कि घर ईंट,सीमेंट,मार्बल,बढ़िया फर्नीचर से नहीं आपसी प्यार से बनते हैं। आधुनिक सोच और दिखावे की ज़िंदगी ने यह सब पीछे कर दिया है। यही कारण है कि घरों में जितना बिखराव वर्तमान में है उतना उस समय नहीं था जब सब लोग एक साथ रहते थे। घर छोटे थे। ना तो इतनी कमाई थी ना सुविधा। हाँ तब दिल बड़े हुआ करते थे। आज घर बड़े होने लगे हैं। बड़े घरों में सुविधा तो बढ़ती जा रही है मगर एक दूसरे के प्रति प्यार कम हो रहा है। बस, निभाना है। यह सोच घर कर गई है। पहले सात जन्म का बंधन मानते थे। अब एक जन्म काटना लगता है।

कुंवर बेचैन कहते हैं—रहते हमारे पास तो ये टूटते जरूर, अच्छा किया जो आपने सपने चुरा लिए। एक एसएमएस...अच्छा दोस्त और सच्चा प्यार सौ बार भी मनाना पड़े तो मनाना चाहिए। क्योंकि कीमती मोतियों की माला भी तो टूटने पर बार बार पिरोते हैं।


Sunday, June 12, 2011

"कलेक्टर" से बात नहीं बनी

श्रीगंगानगर--कलेक्टर के रुतबे का प्रभाव जनप्रतिनिधियों पर नहीं पड़ा तो मुग्धा सिन्हा बेटी बन कर सामने आ खड़ी हुई। भावनात्मक अपील के पीछे अपनी सफाई दी। सभी को मीठी चाय का ऑफर दिया। ताकि खिचे,खिजे रिश्तों में मिठास इस प्रकार से घुल जाए ताकि कड़वाहट का नाम निशान भी ना रहे। हुआ भी ऐसा ही। 30 मई को जिला परिषद की बैठक में जो रिश्ते बिगड़े थे,वह 10 जून को वहीं फिर बन गए। शुरू में तो जनप्रतिनिधियों ने मुग्धा सिन्हा को खूब खरी खरी कही। उनपर कर्मचारियों को जप्रतिनिधियों के खिलाफ भड़काने के आरोप भी लगे। बीच में अजयपाल ज्याणी ने कलेक्टर मुग्धा सिन्हा को कुछ कहा। मुग्धा सिन्हा ने ओंठ पर अंगुली रख कर उनको चुप रहने को कहा। काफी देर तक वातावरण में तनाव रहा। कलेक्टर मुग्धा सिन्हा को बोलना ही पड़ा। मुग्धा सिन्हा बोलीं, मैं बोलुंगी तो बोलेगे कि बोलती है। मुझे नहीं मालूम था कि इतने लोग मुझे सुनने को .......... । हम लोग नहीं जनप्रतिनिधि हैं। विधायक पवन दुग्गल बीच में बोले। मुग्धा सिन्हा ने बोलना जारी रखा। शब्दों पर मत जाइए। भावना को समझें। मैंने किसी कर्मचारी को कुछ नहीं कहा। मुझे यहाँ बेटी कहा गया है। भगवान कृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचाई। यह वो जिला है जहां कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ वातावरण बना हुआ है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे भी यहाँ सहयोग मिलेगा। भावपूर्ण शब्दों में अपील की आड़ में सफाई देते समय मुग्धा सिन्हा की आँखों में आँसू ने दिखें हों मगर ये तो महसूस हो ही रहा था कि उनका गला भरा हुआ है। कोई महिला भरे सदन में बेटी के रूप में सहयोग मांगे तो कौन ऐसा होगा जो सहयोग नहीं देगा। कलेक्टर मुग्धा सिन्हा के मीठी चाय के आग्रह के साथ ही तनाव समाप्त हो गया। इसके बाद श्री ज्याणी ने अपने विभाग के सवालों का जवाब देते हुए कहा, सारिका ने मुझे बताया था। सारिका चौधरी ने खड़े होकर ऐतराज जताया। इस पर ज्याणी ने कहा, ठीक है आइंदा फॉर्मल रिश्ते रहेंगे। इंफोरमल नहीं। हर किसी को किसी ना किसी रिश्ते से बांधने वाले विधायक राधेश्याम गंगानगर ने श्री ज्याणी को पोता कहा। सदन में इसी प्रकार से रिश्तों की डोर एक दूसरे को बांधती रही। इस प्रकार के सम्बोधन के समय कृषि मंत्री गुरमीत सिंह कुनर ने चुटकी ली। वे बोले, सदन में माँ, बहिन,बेटी, बेटा, पोता...कोई नहीं होता। एक दूसरे को सम्बोधन नाम और पद से किया जाता है। शारदा कृष्ण कहते हैं-अपनों बीच लूटी है लाज,तुम बिन किसे पुकारूँ आज। झूठे को सच मनवाता है, नगर अंधेरा चौपट राज। अब एक एसएमएस—अच्छा दोस्त और सच्चा प्यार 100 बार भी रूठ जाए तो हर बार उसे मना लेना चाहिए। क्योंकि कीमती मोतियों की माला कितनी बार भी टूटे उसे हर बार पिरोया जाता है।

Monday, June 6, 2011

जूता फिर दिखाया गया

काँग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कोंफ्रेंस में एक कथित पत्रकार द्वारा जनार्दन द्विवेदी को जूता दिखाने की घटना की निंदा की जानी चाहिए। वास्तव में यह पत्रकार नहीं है। हैरानी उस बात की है कि वह आदमी एक पत्रकार के रूप में वहां आया कैसे? ये अचरज नहीं तो और क्या है कि कोई भी इंसान पत्रकार बनकर प्रेस कोंफ्रेंस में बैठ गया। किसी ने पूछा तक नहीं। देश को चलाने वाली पार्टी की पीसी में ऐसी गफलत! इसने तो केवल जूता ही दिखाया। ऐसे हालत में तो कोई कुछ भी कर सकता है। इसका मतलब तो ये हुआ कि सुरक्षा नाम की कोई बात ही नहीं।चलो कुछ भी हुआ। इस घटना से जनार्दन द्विवेदी को बहुत नुकसान हुआ। उनकी बात तो पीछे रह गई। सुनील कुमार और उसका जूता छा गया। इस बात की तो जांच काँग्रेस को खुद भी करनी चाहिए कि कोई आदमी पत्रकार बन कर कैसे वहां आ गया।गत तीन दिनों से इस देश में वह हो रहा है जो नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद वह नहीं बोल रहा जिनको बोलना चाहिए। आप सब जानते हैं हम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बात कर रहे हैं। जो बोल रहे हैं वे ऐसा बोल रहे है कि ना ही कुछ कहें तो बेहतर। जब पूरा देश किसी बात का विरोध कर रहा हो तो देश को चलाने वाले का यह फर्ज है जनता से संवाद करे। परन्तु पता नहीं प्रधानमंत्री किस कार्य में व्यस्त हैं? ये तो हो नहीं सकता कि उनको किसी बात का पता ना हो। इसके बावजूद उनकी चुप्पी से जनता हैरान है। देश में कुछ भी होता रहे ,मुखिया को कोई चिंता नहीं। उसका कोई कर्तव्य नहीं। उसकी कोई जवाबदेही जनता के प्रति नहीं। ना जाने ये किस मिजाज के लोग हैं जो इस प्रकार से तमाम घटनाओं से अपने आप को दूर रखे हुए है।

Sunday, June 5, 2011

सरकार कुछ भी कर सकती है

श्रीगंगानगर—सरकार कुछ भी कर सकती है। जो करना चाहिए वह करे ना करे लेकिन वह जरूर कर देगी जिसकी कल्पना करना मुश्किल होता है। बाबा रामदेव की अगवानी के लिए केंद्र के चार वरिष्ठ मंत्री दंडवत करते हुए हवाई अड्डे पहुंचे। यह पहली बार हुआ। बाबा ने तो क्या सोचना था, किसी राजनीतिज्ञ के ख्याल में भी ऐसा नहीं आ सकता कि चार बड़े मंत्री किसी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर आ सकते हैं। चलो इसे बाबा के चरणों में सरकार का बड़ापन मान लेते हैं। विनम्रता कह सकते हैं। शराफत का दर्जा दे दो तो भी कोई हर्ज नहीं। किन्तु कुछ घंटे के बाद ऐसा क्या हुआ कि सरकार का बड़ापन बोना हो गया। विनम्रता बर्बरता में बदल गई। शराफत के पीछे घटियापन नजर आने लगा। जिस सरकार के मंत्री दिन में किसी सज्जन पुरुष का सा व्यवहार कर रहे थे, रात को उनकी प्रवृति राक्षसी हो गई। रामलीला मैदान में रावण लीला होने लगी। सात्विक स्थान पर तामसिक मनोस्थिति के सरकारी लोग उधम मचाने लगे। सब कुछ तहस नहस कर दिया गया। जिस सरकार को जनता ने अपनी सुरक्षा के लिए चुना, उसी के हाथों उनको पिटना पड़ा। जिस बाबा के चरणों मे सरकार लौटनी खा रही थी उनको नारी के वस्त्र पहन कर भागना पड़ा। इससे अधिक किसी की ज़लालत और क्या हो सकती है। लोकतन्त्र में सरकार का इस प्रकार का बरताव अगर होता है तो फिर तानाशाही में तो पता नहीं क्या कुछ हो जाए। असल में बाबा योग सीखे और फिर सिखाते रहे। राजनीति के गुणा,भाग का योग उनको करना नहीं आया। राजनीति का आसान उनको आता नहीं था। यहीं सब गड़बड़ हो गया। उनको चार मंत्री आए तभी समझ जाना चाहिए था कि सब कुछ ठीक नहीं है। यह सब प्रकृति के विपरीत था। प्रकृति के विपरीत आंखों को,मन को सुकून देने वाला भी हो तो समझो कि कहीं न कहीं कुछ ना कुछ ठीक नहीं है। यह संभल जाने का संकेत होता है। बाबा नहीं समझे। गलत फहमी में रहे। वे ये भूल गए कि

जो लोग इस राष्ट्र को अपनी ही संपति समझते हैं वे अपने काले धन को राष्ट्रीय संपति घोषित करने की मांग क्यों मानेंगे? यह तो डबल घाटा हुआ। अरे भाई, इनके यहाँ तो केवल इंकमिंग ही है, आउट गोइंग वाला सिस्टम तो इनके जीवन में है ही नहीं । ये केवल और केवल लेना जानते हैं देना नहीं। जब इनसे जनता मांग करती है तो इनको ऐसे लगता है जैसे कोई इनकी संपति में से हिस्सा मांग रहा हो। फिर वही होता है जो रामलीला मैदान में हुआ। मजबूर कहते हैं—पूरी मैं दिल की छह करूँ या दुनिया की परवाह करूँ, तू बता मैं क्या करूँ। हक के लिए लड़ मरूँ या बैठा आह! भरा करूँ, तू बता मैं क्या करूँ।

पहले लाड़ किया फिर मारे जूते

सरकार ने पहले तो बाबा रामदेव के जमकर लाड किए। चार चार मंत्री उनकी अगवानी के लिए दंडवत करते हुए एयरपोर्ट आए। कुछ घंटे बाद सरकार ने उनको फिर पुचकारा। फिर आँख दिखाई। जब प्यार,लाड दुलार से कुछ बात नहीं बनी तो सरकार ने वह कर दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इसे कहते हैं सरकार। पता नहीं ये क्या है? मगर ये सच है की ये लोकतन्त्र तो किसी भी हालत में नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात करने वाली सरकार देश की जनता से लड़ रही है। मतलब ये कि भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा जनता हो तो हो।

बाबा रामदेव योग के तो मास्टर हैं किन्तु वे राजनीति का जोड़,भाग,गुणा करना उनको नहीं आया। इसलिए मार खा गए। उनके फाइव स्टार अनशन से कई लाख लोगों के दिलों पर सांप लौट रहा था। अब उनको काफी सुकून मिला है। राजघाट पर जाकर गांधी जी को नमन करते हैं उसके बाद सादगी की बजाए फाइव स्टार आंदोलन शुरू किया। जबकि गांधी जी इस प्रकार के दिखावे से परहेज करते थे।

Saturday, June 4, 2011

योग सिखाओ,राजनीति सीखो

बाबा जी आप केवल बाबा हो और वे राजनीतिज्ञ । आप जैसे पता नहीं कितने ही बाबाओं को रोज चराते हैं ये राजनीतिज्ञ। आप योग सिखाओ और राजनीति सीखो। फिर मिलेंगे।

Friday, May 27, 2011

गंगानगर को भूल गए क्या

रीगंगानगर --हैलो! कौन? उधर से आवाज आई। गंगानगर से ......... । गंगानगर से। अजी साहब, क्या शहर है! क्या लोग है! अधिकारियों की खूब मौज रहती है..... । सीएमओ में फोन अटेण्ड करने वाला शायद और भी कुछ कहता। मगर हमें तो सीएम से बात करनी थी। सीएम साहब से बात करनी है। अधिकारी कहने लगा, क्यों नहीं! अभी करवाते हैं। गंगानगर ने तो ज़िंदगी बदल दी। क्या नहीं मिला? लो करो बात। हैलो! उधर से अशोक गहलोत की आवाज सुनाई दी। साहब मैं गंगानगर से बोल रहा हूं । गंगानगर! ये कहां है? अरे सर, आप गंगानगर को नहीं जानते! नाम तो सुना सुना सा लगता है। साहब वही गंगानगर जिसके कलेक्टर को आपने यह कहा था कि यहाँ करप्शन सबसे अधिक है। मैंने कहा था? याद नहीं आया, सीएम बोले। सर, राधेश्याम गंगानगर वाला गंगानगर। जिसने आपकी सरकार को पोंपा बाई का राज कहा था। फिर आपने उसको मंत्री बना दिया था। अच्छा! सीएम कहने लगे। कमाल है! ये सब कब हुआ? सर, मैं आपको बताता हूं। वही गंगानगर जिस जिले से आपके सभी उम्मीदवार 2003 मे बड़े अंतर से हारे थे। 2003 में भी आपकी पार्टी कोई बड़ा तीर नहीं मार सकी थी। कुछ देर सन्नाटा। फिर आवाज आई। ...अरे भाई कोई और पहचान बताओ। गंगानगर कौनसा हुआ, समझ नहीं आ रहा। सीएम साहब, वही गंगानगर जिस जिले से गुरमीत सिंह कुनर मंत्री हैं। कुनर जी। वे तो श्रीकरनपुर से हैं। कमाल हो गया। आपने इतना बताया फिर भी गंगानगर को पहचान नहीं पा रहा। मैंने अंतिम कोशिश की। सर, आपको कैसे बताऊँ? ............चलो कोई बात नहीं। मैं दिखवा लेता हूँ कि गंगानगर क्या है,और कहां है। आप बताओ क्या कहना है। सर, गंगानगर जिला मुख्यालय पर कई माह से कई अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जनता बहुत अधिक परेशान हैं। आप कुछ करो........ । बस यही बात थी क्या? मैं पता करवाता हूं। अगर मुझे जानकारी हो गई कि गंगानगर कहां है तो जरूर इस तरफ ध्यान दूंगा। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये गंगानगर कौनसा हुआ? अरे भाई,कहीं ऐसा तो नहीं कि आपसे कोई रोंग नंबर लग गया हो। मैंने कहा, नहीं साहब, मैंने राजस्थान के सीएमओ का ही नंबर मिलाया था। वही मिला और मैं राजस्थान के सीएम से ही बात कर रहा हूं! ... हां, बोल तो मैं राजस्थान का सीएम ही रहा हूं। लेकिन ये गंगानगर कहां है याद नहीं आ रहा। चलो मैं देखता हूं। यह कह कर उन्होने फोन रख दिया।


Monday, May 23, 2011

कौन सुनेगा,दीन ,हीन जनता की आह!

श्रीगंगानगर—कम शब्दों में सीधे सीधे यह बात कि इस पुलिस के हाथ में कुछ भी नहीं है। हां इनके सिर पर उन नेताओं के हाथ जरूर है जिनको जनता ने इसलिए अपना प्रतिनिधि चुना ताकि वो चैन से रहे सकें। आज जनता हैरान,परेशान है। डर डर कर जी रही है। जबकि पुलिस चैन से नहीं तो बेफिक्र जरूर है। अपराधी जब जहां उनकी जैसी इच्छा होती है वैसी वारदात कर शहर में “गुम” हो जाते हैं। पुलिस........पुलिस है किन्तु जनता के लिए नहीं है। वह थाने में है। गश्त में है। पुलिस लाइन में है। एसपी, अपर एसपी, डीवाईएसपी के दफ्तरों में है। जहां इसकी जरूरत है बस वहां नहीं है। वैसे यह कहीं हो या ना हो मगर ये सच है कि यह पुलिस उसी प्रकार किसी के बस में नहीं है जैसे अपराधी पुलिस के बस में नहीं है। जब कोई किसी के बस में नहीं होता तो कुछ भी हो सकता है। यही तो हो रहा है रोज। इस प्रकार के राज में तो भैंस उसी की होती है जिसके हाथ में लाठी हो। लाठी किसके पास है? पुलिस के पास। अपराधियों के पास। दबंगों के पास। जाने माने लोगों के पास। पटवारी से लेकर कलेक्टर तक अप्रोच रखने वालों के पास। पंच से लेकर ज़िला प्रमुख और पार्षद से लेकर सी एम तक से पहचान रखने वालों के पास। हर ऐसे इंसान के पास जो किसी की परवाह नहीं करता। इतने लोग लाठी वाले हैं। भैंस बेचारी करे क्या? ज़िले में क्या क्या हो रहा है उसका जिक्र न भी करें तो चलेगा। क्योंकि नगर में ही इतना कुछ हो रहा है। जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। लगभग आए दिन सड़कों पर महिलाओं के आभूषण लूटे जा रहें हैं। । लड़कियों के पीछे लड़के यूं लगे होते हैं जैसे हिरणी के पीछे सिंह। बचाव! बचाव तो किसी भी हालत में नहीं। जिस ब्लॉक एरिये को सबसे सुरक्षित माना जाता है वही आज दबंगों की सैरगाह बन चुका है। पुलिस! पुलिस के बारे में तो कह ही चुके हैं कि वह बस में नहीं है। उसकी जनता के प्रति कोई जवाबदेही है ही नहीं। जनप्रतिनिधि होने के नाते थोड़ी बहुत जवाब देही जिन पर होती है वो सब चुप्प हैं। हो भी क्यों ना। ये सब उन्ही के तो लाडले हैं। भला अपने लाडले को भी कोई कुछ कहता है! आज ये सब किसी और के लाडले हैं। राज बदलेगा तो किसी और के हो जाएंगे। जनता का काम वोट देना। नेता चुनना और उनके द्वारा रखे गए अधिकारियों की अनदेखी सहन करना ही है। कैसी विडम्बना है भारत पाक सीमा से लगे इस जिला मुख्यालय की। अधिकारियों के कितने ही पद खाली हैं। काम फिर भी चल रहा है। पुलिस में सब हैं फिर भी वह कुछ नहीं कर पा रही। पता नहीं नेताओं को फीड बैक नहीं मिलता या उनका काम करने से मन ऊब गया। उनको बेबस,लाचार,दीन हीन जनता की आह! ओह! सुनाई नहीं दे रही ।


Friday, May 20, 2011

....आजा के अधूरा है अपना मिलन।!


श्रीगंगानगर—“कई जन्मों से,कई सदियों से तेरे प्यार को तरसे मेरा मन.....आ जा ,आजा के अधूरा है अपना मिलन..।“मधुर गीत की अपने प्रेमी को पुकारती ये पंक्तियाँ, कानों से होते हुए दिल तक पहुंच कर तन मन की तड़फ बढ़ा देती है। आज ये पंक्तियाँ वियोगिनी,एकाकिनी,विरहन वसुंधरा के मुख से फूट रहीं हैं। वह कह रही है , कई वर्षों से अधूरा है अपना मिलन। वसुधा,सुरभि,धरा का डायरेक्ट मिलन न तो आसमान से है ना मेघों से। हां,मतंग अपने स्नेह की वर्षा से इस धरती की प्यास बुझाकर इसकी वियोगानल को ठंडा करते रहें हैं। परंतु कई सालों से इस इलाके की पृथ्वी विलगाव,विछोह,वियोग और विरह वेदना की पीड़ा झेल रही है। उसका रॉम रॉम तड़फ रहा है। भभक रहा है। तन मन झुलस रहा है प्रियतम से मिलन को। प्रीतम भी कैसा, जो उससे बरसात के रूप में आलिंगनबद्ध होकर उसको तृप्त करता है। इन शब्दों के मर्म को वही ठीक से समझ सकता है जिसने प्रीत का संग किया हो। प्रीत गुरु,ईश्वर,पत्नी, बच्चे,माता,बहिन,मित्र, प्रेयसी ...किसी से भी हो सकती है। आज हमारी वसुंधरा की प्रीत है बादलों से। जो उससे वर्षा के रूप मे मिलन कर,सब कुछ अपनी प्रेयसी को अर्पित कर,खाली होकर लौट जाते हैं। अर्पण,समर्पण,और लुटना प्रेम की पहली और अंतिम अलिखित,अघोषित शर्त है। आज वसुंधरा अनुरागी है वर्षाधरों की। मौका मिलता है चौमासे में। किन्तु कई साल से ऐसा नहीं हो सका। मेघ अपने प्रियतमा को तृप्त नहीं कर सके। धरा छकी नहीं। अमिलन ,विलगाव उसे हर पल जलाता और तड़फाता रहा। आग बढ़ती रही। मेघ लापरवाह रहे। इस बार वसुंधरा की कसक,जुस्तजू इस कदर बलवती हुई कि मेघों ने अपना प्यार उस पर उड़ेलना शुरू कर दिया। परंतु जुदाई के दावानल से पीड़ित धरा के तन मन पर बरसात गरम तवे पर चंद बूंद साबित हुई। परिणामस्वरूप विरह की आग और भड़क गई। मिलन की लालसा,इच्छा,आकांक्षा अधिक तीव्र हो गई। बदरा ने फिर बरसात कर धरती को सहलाया। पर यह क्या! आग बढ़ती गई। बादल बरसते रहे। काले घने मेघ एक बार नहीं अनेक बार झोली भरकर आए और सब कुछ धरती पर बरसा कर चले गए। प्यासी वसुंधरा की प्यास और बढ़ गई। तड़फ गहरी हो गई। उसके तन मन से तपत के भभाके उठने लगे। उसका मन अभी भी बरसात रूपी सेतु के माध्यम से अपने प्रिय से मिलने को आतुर है। लालायित है। क्योंकि वर्षों से पूरी वर्षा का इंतजार कर रही धरती को मामूली बरसात तो सुखानुभूति प्रदान नहीं कर सकती। यही वजह है कि बरसात दर बरसात उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जीव जंतुओं के लिए जिसका नाम उमस है वह प्रेम की भाषा मे तड़फ है, आग है। अपने प्रेमी से मिलने की। मतलब यह की अभी धरती की प्यास बुझी नहीं है।वह बारास्ता वर्षा,बादलों से कई बार और मिलन का अनुराग दिल मे लिए है। उसे उम्मीद है कि काले मेघ आएंगे और उसकी आसक्ति को समझ कर अपना तमाम प्यार उसपर उड़ेलकर उसे शीतलता प्रदान कर देंगे। धरती से बादलों का मिलन जरूरी है। जिस से उसकी विरह वेदना पर कुछ माह के लिए विराम लग जाए और वह प्रीतम से मिलन की खुशी में आह्लादित होकर नाचने लगे।

Wednesday, May 11, 2011

गौरवान्वित हुआ रेगिस्तान


श्रीगंगानगर—गर्मियों मे रेगिस्तान का नाम आते ही लू का अहसास होने लगता है। आंधी के सीन आँखों के सामने आ जाते हैं। पसीना उस पर रेगिस्तानी रेत का जम जाना। कौन इन दिनों मे वहाँ जाना चाहेगा। सब उससे इस मौसम मे दूर से दूर रहने की कोशिश करते हैं। सन्नाटे मे डूबा रहता है रेगिस्तान। दो दिन से रेगिस्तान मे सन्नाटा नहीं उल्लास है। विजयी भव का जयघोष है। भारतीय सेना का गौरव है। बमों,मिजायलों के धमाके हैं। टैंको की घर्र घर्र है। हेलिकॉप्टरों का शोर है। हर पल हर क्षण रोमांच है। ऐसा रोमांच जो जीवन भर आपको सेना के साथ खड़े रखता है। हजारों सैनिकों का जोश है और साथ मे है देश का विश्वास। इन सब के साथ होने से रेगिस्तान का कण कण आह्लादित है। वहाँ अब दिन रात एक हो चुके हैं। ये सब कोई दिन तक रहेगा।

सेना के युद्धाभ्यास से राजस्थान का रेगिस्तान गौरवान्वित हो गया। अपने देश की सेना का युद्ध कौशल देख रेगिस्तानी मिट्टी का कण कण उत्साहित है। वह अपने सैनिकों का माथा चूम रहा है। माथे पर तिलक लगा रहा है। हजारों सैनिक इस रेगिस्तानी मिट्टी तो अपने पैरो से रोंद रहे है। मगर मिट्टी है कि इसको अपना अहोभाग जान हर सैनिक के चरण स्पर्श कर रही है। क्योंकि जो मिट्टी आज वहाँ है उसको फिर मौका नहीं मिलेगा अपने इन जांबाजों के चरण छूने का। उसे तो उड़ जाना है। आँधी बनकर। इसलिए रेगिस्तान की मिट्टी घर आई गंगा मे अधिक से अधिक डुबकी लगाने मे लगी है। रेगिस्तान की जुबान होती तो वो यही कहता कि ये सौभाग्य बार बार मिले। मीडिया इस अभ्यास से रेगिस्तान के थर्राने की बात करता है। रेगिस्तान अभ्यास से क्यों थर्राएगा। कोई थर्राए तो तब ना जब कोई दुश्मन रेगिस्तान मे आ गया हो। यहाँ तो अपनी सेना अपना क्षमता दिखा रही है। बता रही है, चिंता मत करो, किसी से मत डरो। सेना देश की सुरक्षा बहुत अच्छी तरह से कर सकती है। तो फिर यह थर्राने की नहीं गौरवान्वित होने की बात है। याद करो 18 मई 1974 को रेगिस्तान मे पहला परमाणु परीक्षण किया गया था। 11 से 13 मई 1998 को फिर से परमाणु परीक्षण किए गए। आओ रेगिस्तान की मिट्टी के साथ हमभी गर्व करे अपनी सेना पर। उनको बधाई दें,उनके रण कौशल के लिए। जयहिंद।

ओशो ने कहा है—संबंध बढ़ाते हो जब जब,जानना एक दिन टूटेगा। जो मान दे रहा आज तुझे,वह यार एक दिन रूठेगा। उस दिन मत तनिक गिला करना,कहकर शुक्रिया विदा करना। भवितव्यम शरणम गच्छामी, भज ओशो शरणम गच्छामी। अब एसएमएस राजेश अरोड़ा का—संता को सपने मे एक लड़की ने कई जूते मर दिए। संता कई दिन अपने बैंक नहीं गया। क्योंकि बैंक मे लिखा हुआ था कि हम आपके सपने को हकीकत मे बदलते हैं।

Monday, May 9, 2011

सेना का अभ्यास "विजयी भव:"




JODHPUR: 09 MAY 2011

Exercise ‘VIJAYEE BHAVA’ (BLESSED TO WIN), the first amongst a series of Western Command routine annual summer exercises is underway in the South Western Sector. The manoeuvres are being conducted in North Rajasthan to test the operational & transformational effectiveness of the Ambala based Kharga Corps as also validate new concepts which have emerged during the transformation studies undertaken by the Army. The Pivot Corps manoeuvres are scheduled to take place later this month. The Command HQ synergises the operations of the Pivot and Strike Corps.

This Exercise envisages sustained massed mechanized manoeuvres, in a simulated environment, by composite combat entities, ably supported by air and complemented by a wide array of weapon systems and enabling combat logistics.

The Indian Army, which is working towards a ‘capability based approach’, has embarked on a series of transformational initiatives spanning concepts, organisational structures and absorption of new age technologies, particularly in the fields of precision munitions, advance surveillance systems , space and network-centricity. These will be fielded and trial evaluated by nominated test bed formations and units participating in the exercise. The thrust of the transformational initiative is for the Army to emerge as a modern, lean , agile and enabled force.

While, the acquisition of hi-tech weaponry and combat support systems is an essential pre-requisite for a capability based approach, honing of human skills to harness technological advancements in military hardware is a never ending challenge. During the conduct of the exercise, combat decisions taken at each level of command will be analysed for their ability to synergise the application of state-of-the-art weapon platforms, to achieve optimum results. Such routine exercises with troops are conducted during the training cycles of formations.

Friday, May 6, 2011

बीज का मुफ्त वितरण करेगी विकास डब्लयू एसपी



श्रीगंगानगर -शत प्रतिशत निर्यातक इकाई विकास डब्लयू एसपी लिमिटेड किसानों को ग्वार की फसल के लिए बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। यह जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक बी डी अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने ,ग्वार की उन्नत किस्म की फसल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित ग्वार के बीज किसानों को मुफ्त दिए जायेंगे। इसके लिए बीज वितरण समारोह १५ मई को सुबह ८.३० बजे उद्योग विहार श्रीगंगानगर स्थित कंपनी परिसर में आयोजित होगा। श्री अग्रवाल के अनुसार समारोह के विशिष्ट अतिथि वाल्टर व्हाइट [ वाईस प्रेसिडेंट इकोनोमी पालिमर्स एंड कैमिकल्स अमेरिका] होंगे। अध्यक्षता बीकानेर के सांसद अर्जुन मेघवाल करेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि जो किसान बढ़िया किस्म के बीज लेने के इच्छुक हों ,वे ८ से १० मई तक कंपनी के नई धान मंडी श्रीगंगानगर में दुकान नम्बर १२९ में स्थित ऑफिस से टोकन ले सकते हैं। समारोह में २०११ के लिए ग्वार के न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में विचार विमर्श होगा। इसी मौके पर किसान सेवा केंद्र प्रयोगशाला का शिलान्यास भी किया जायेगा। बी डी अग्रवाल लम्बे समय से किसानों के हितेषी बनकर उभरे हैं। वे कृषि उपज मंडी समिति में एक प्रयोगशाला की स्थापना करने की कोशिश में भी लागे हैं। ताकि किसानों को उसका लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने सरकार को आवेदन भी कर रखा है।

Thursday, May 5, 2011

दरकते रिश्तों के बीच जिंदगी

श्रीगंगानगर—“मेरी नेल पालिश कहाँ है? मेरा मेकअप का सामान दो। रज़ाई का एक गिलाफ भी कम है। सूट........... ।“ ये शब्द एक विवाहिता के हैं। जो “ससुराल” मे अपनी माँ के साथ अपना सामान वापिस लेने आई है। क्योंकि कुछ सप्ताह बाद ही पति से उसक अलगाव हो गया । आज पंचायत ने दोनों पक्षों को उनका सोना,नकदी,सामान का निपटारा किया था। लेकिन लड़की उक्त वस्तुओं के लिए अड़ गई। चिंतन की बात है कि जहां तू दुल्हन बन कर आई। वहाँ तू दुल्हन रह ही नहीं सकी या वो रख नहीं सके। तो नेल पालिश …….. मिले ना मिले क्या हो जाएगा।

लड़का –लड़की के परिवारों ने ठाठ से शादी की। पाँच छह महीने मे ही दोनों ऊब गए। पंचायत बैठी। दोनों को अलग अलग कर दिया। तलाक होने तक सामान की ज़िम्मेदारी पंचायती के हवाले कर दी। बच्चे ऐसे हो गए जैसे शादी हुई ही नहीं । चेहरे से मुस्कुराहट जाती रही।

शादी को अभी एक पखवाड़ा भी नहीं हुआ था कि दुल्हन ने पति की कमाई पर हक जताना शुरू कर दिया। एक ही डिमांड , वेतन उसके हाथ मे आना चाहिए। क्योंकि उसके माता पिता मोबाइल पर हर रोज उसको यही “शिक्षा” देते हैं। रिश्ते वह नहीं रहे जैस होने चाहिए।

वकीलों से मिलो। पंचायती लोगों से बात करो। ऐसे कितने ही सच्चे किस्से घर घर की कहानी बने हुए है। कोई जल्दी निपट जाता है,कोई लटकते रहते हैं। स्थिति दिनो दिन विकट हो रही है। किसी का घर खुल गया। किसी ने इज्जत की खातिर ढ़क रखा है। लेकिन कब तक। लड़के वाले अधिक मुश्किल मे है। क्योंकि थाना,कोर्ट सब लड़की वालों के साथ है। कानून ही ऐसा है। लड़की ने कुछ कर लिया तो टंग गए लड़के वाले तो। बेचारे डरते ही रहते हैं।

शादी से पहले, लड़का-लड़की के परिवार एक दूसरे के बारे मे सब कुछ नहीं तो बहुत कुछ पता करते,करवाते हैं। तब दोनों मे कोई कमी नहीं दिखती। आदर्श परिवार संबंधी बन जाते हैं। नव विवाहित जोड़े मे विचारों की भिन्नता होते ही सब गुड गोबर। जो आदर्श परिवार थे वही एक दूसरे के लिए समाज मे सबसे घटिया हो जाते हैं। शुरू मे जोड़े को आपस मे एडजस्ट होने मे कुछ समय लगता है। तब किसी ना किसी ना किसी बात पर, या बे बात पर खटपट, झिकझिक,बोलचाल,रिश्तों मे खिंचाव हो जाता है। उस समय लड़का,लड़की के परिवार वाले बड़प्पन दिखाएँ तो कुछ दिनो मे ही सब ठीक हो सकता है। ऐसा ना हो कि लड़की की माँ घंटो बात करे मोबाइल पर अपनी बेटी से। जिस घर मे लड़की माँ,मौसी,दीदी,बहनोई का दखल हुआ समझो रिश्तों की गर्माहट कम होना तय है। ननद ने अधिक हाथ पैर मारे तो भी समझो ठीक नहीं। आज केवल एक एसएमएस—ज़िंदगी की उलझने शरारतों को कम कर देती है, लोग समझते हैं कि हम बहुत बदल गए हैं।

Tuesday, May 3, 2011

तोतों के सहभोज के बीच चाय का आनंद

श्रीगंगानगर—विनाबा बस्ती मे,सिंधियों के मंदिर के थोड़ा आगे। सुबह एक घर के सामने टांय टांय करते तोतों को देख हैरत हो सकती है। कई दर्जन तोते एक साथ। हमें नहीं बताया गया होता तो हमें भी हैरानी होती। परंतु हम तो आए ही इसलिए थे की उन तोतों को देख सकें। जिस मकान के सामने तोते आए थे वह है आयकर अधिकारी अशोक किंगर का। किंगर दंपती चबूतरे पर बैठे थे ओर तोते ले रहे थे अपना दाना पानी। किंगर दंपती सुबह सुबह सबसे पहले इन तोतों से ही मिलते हैं। साढ़े पाँच बजे तोतों के लिए मूँगफली के दाने रख दिये जाते हैं। तोते आ चुके हैं। पहले एक तोता आएगा। दाना चुगेगा। बिजली की तार पर जा बैठेगा। उसके बाद भीड़ मे से आठ –आठ,दस-दस तोते बारी बारी से आते हैं। चुग्गा लेते हैं। जा बैठते हैं। कोई हाय तौबा नहीं। लड़ाई नहीं। लगभग एक घंटे तक तोतों का यह सह भोज चलता है। किंगर दंपती अपनी दिनचर्या मे व्यस्त हो जाते हैं और तोते उड़ जाते हैं कल फिर आने के लिए। यह कर्म लंबे समय से चल रहा है। किसी समय अशोक किंगर कबूतरों के लिए ज्वार डालने जाया करते थे। जहां जाते थे वहाँ कुछ मनमाफिक नहीं लगा तो घर की चारदीवारी पर इंतजाम किया। एक दिन किसी ने मूँगफली के दानों के बारे मे बताया। वहाँ रखे। कई दिन तो पाँच सात तोते ही आए। फिर इनकी संख्या बढ़ती चली गई। अब तो कभी कभी सौ तोते भी वहाँ दिखाई पड़ जाते हैं। जब किंगर दंपती यहाँ नहीं होते तो तोतों के भोजन की ज़िम्मेदारी किसी को सौंप का जाते हैं। एक बार शुरू हुआ यह सिलसिला जारी है। संभव है आईटीओ के रूप मे श्री किंगर की पहचान कुछ अलग प्रकार की हो परंतु पक्षियों के प्रति ऐसा प्रेम बहुत कम देखने को मिलता है। श्रीगंगानगर मे जहां जहां पक्षियों के लिए ज्वार,बाजरा डाला जाता है वहाँ इतनी संख्या में कोई पक्षी दिखाई नहीं दिया। एक घर मे इतनी संख्या मे तोतों का आना बहुत बड़ी बात है। ऐसा ही दृश्य मरघट मे देखने को मिला था। सुबह और दोपहर के बीच का समय था। किसी के अंतिम संस्कार मे शामिल होने गया था। एक आदमी छोटा सा थैला लेकर छत पर गया। पीछे मैं भी। उसके छत पर पहुँचते ही बड़ी संख्या मे कौए वहाँ मंडराने लगे। उसने थैले मे रोटी निकाली और कौए को डाली । कुछ ही क्षणों मे वहाँ और कौए आ गए। काफी देर तक वहाँ कौए भोजन करते रहे। ये दोनों कभी किसी अखबार मे नहीं गए अपनी खबर छपवाने। उनको तो यह पढ़कर मालूम होगा कि हमारे तोतों,कौए की खबर आई है। पहले एक शेर फिर एसएमएस। आ मेरे यार फिर इक बार गले लग जा,फिर कभी देखेंगे क्या लेना है क्या देना है। राजेश अरोड़ा का एसएमएस—अध्यापक—हिन्दी की पहली साइलेंट फिल्म

Monday, May 2, 2011

ओसामा, ओबामा

खुश हो गए
ओबामा ,
मार दिया
ओसामा।


अमेरिका ने अपने दुश्मन को पाकिस्तान के अन्दर घुस कर मारा। इसे कहते हैं देश के दुश्मन का खातमा। आज अमेरिका के दिल में ठंडक पड़ गई। अमेरिका की आन,बान,शान की किरकिरी करने वाला ओसामा कई साल तक अमेरिका में ना होकर भी उसकी छाती पर मूंग दलता रहा। आखिर उसे अपने दुश्मन अंत करने में कामयाबी मिल गई। पाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं कि वह अमेरिका को अपने घर आने से रोक सकता। ख़बरें तो ये कहती हैं कि ओसामा बिन लादेन के शव को समुन्द्र में दफना दिया गया। ऐसा इसलिए किया ताकि उसके जनाजे के समय कोई खून खराबा ना हो। कहीं जमीन पर दफनाया जाता तो उसकी कोई दरगाह, मजार बना दी जाती जो तमाम उम्र अमेरिका की आँख में रड़कती। अमेरिका ने इसे जड़ से ही समाप्त कर दिया। अमेरिका की बहादुरी को तो सलाम करना ही पड़ेगा।

Sunday, May 1, 2011

फेस टू फेस हर रोज
जो मिलते हैं हमसे
उनसे बात करने का
ना तो समय है ना मन,
फेसबूक पर अंजान
दोस्तों से घंटों मगर
बातें करते हैं हम।